एक्सप्लोरर

Home Tips: कटहल काटते-काटते अब नहीं चिपचिपाएगा चाकू और न रहेगा हाथ कटने का डर, बस अपनाना होगा यह तरीका

How to Cut Jackfruit: कटहल की सब्‍जी काफी लोगों को बेहद पसंद होती है, लेकिन इसे काटने में काफी दिक्कत होती है. चलिए आपको बताते हैं कि घर में ही कटहल को कैसे काट सकते हैं.

Easy way to Cut Jackfruit at Home: सब्जी बनानी हो या अचार या फिर बिरयानी, कटहल हर मामले में सभी सब्जियों पर भारी पड़ता है. हालांकि, इसे काटने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है. दरअसल, जब इसे काटते हैं तो चिपचिपा रेशा निकलता है, जो न सिर्फ चाकू पर चिपक जाता है, बल्कि हाथ कटने का डर भी बढ़ जाता है. आइए आपको ऐसी तकनीक बताते हैं, जिससे आप घर में ही बेहद आसानी से कटहल को काट सकते हैं. खास बात यह है कि यह तरीका एकदम देसी है, जिसे सीखना भी बेहद आसान है.

इन बातों का रखें ख्याल

जब आप कटहल को काटने की तैयारी कर रही हैं तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह धो लीजिए. इसके बाद कटहल काटने से पहले उसके आसपास 2-3 न्यूज पेपर बिछा लीजिए, जिससे कटहल का कूड़ा जमीन पर नहीं फैलेगा.

ऐसे आराम से कटेगा कटहल

कटहल काटने से पहले एक कटोरी में सरसों का तेल रख लें. कटहल काटने के लिए अगर बड़ा चाकू हो तो बेहतर रहेगा, नहीं तो आप दो छोटे चाकू रख लीजिए. इसके अलावा एक बर्तन में पानी भर लीजिए और उसमें नमक-हल्दी मिला लीजिए. इससे कटहल काटने में मदद मिलेगी.

सबसे पहले करें कटहल के दो टुकड़े

कटहल काटते वक्त सबसे पहले चाकू पर तेल लगा लें. इसके बाद कटहल को दो हिस्सों में बांट लीजिए. इससे सफेद चिपचिपा पदार्थ ज्यादा नहीं फैलेगा. अब दोनों हिस्सों के कई टुकड़े कर लीजिए, जिससे कटहल करीब 8-10  हिस्सों में बंट जाएगा. 

तेल लगाने से आराम से कटेगा कटहल

यह ध्यान रखने वाली बात है कि जब भी आप कटहल के टुकड़े करें तो चाकू और हाथ पर हल्का सा तेल जरूर लगा लें. इससे कटहल काटने में आसानी होगी. अब धीरे-धीरे कटहल के टुकड़ों को निकालें और इन्हें अखबार पर रख लीजिए. वहीं, छिले हुए टुकड़ों को नमक-हल्दी वाले पानी में डाल लीजिए. 

बारीक कटहल कैसे काटें?

अगर आप कटहल की सूखी सब्जी बनाना चाहते हैं तो हाथ में तेल लगाकर कटे हुए सफेद टुकड़ों के रेशों को चाकू की मदद से धीरे-धीरे अलग कर लें. इससे कटहल एकदम बारीक कट जाएगा और इसकी सूखी सब्जी बनाने में आसानी होगी.

ऐसे साफ करें हाथ

कटहल काटते वक्त अगर हाथ में चिपचिपा सफेद पदार्थ लग जाता है तो परेशान न हों. हाथ में तेल लगाने से यह जल्दी साफ हो जाता है. अब कटहल के कचरे को अखबार में लपेटकर फेंक दें. इससे घर में गंदगी नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें : 
Foreign Trip: गोवा-शिमला के खर्च में घूम सकते हैं यह देश, होटल के रेट भी हैं बहुत कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget