एक्सप्लोरर

Home Tips: इन ट्रिक्स से दूर होगा कपड़ों का पीलापन और दिखेंगे एकदम व्हाइट, फिर सब कहेंगे- दूध-सी सफेदी

White Clothes Washing Hacks: सफेद कपड़े पहनते वक्त काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन पर पीलापन चढ़ने लगता है. आइए आपको इसे दूर करने के तरीके बताते हैं.

White Clothes Cleaning Tips: सफेद रंग के कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है. इस रंग के कपड़ों से जो ग्रेस मिलती है, वह अलग ही होती है. यही वजह है कि अक्सर लोग सफेद रंग के कपड़ों को ज्यादा तरजीह देते हैं, लेकिन कई बार धोने के बाद सफेद रंग के कपड़ों पर पीलापन नजर आने लगता है. ऐसे में लोग उन कपड़ों को पहनना छोड़ देते हैं. कई बार ऐसे कपड़ों को चमकाने के लिए आप महंगे-महंगे प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता. इससे वक्त बर्बाद होता है और कपड़े भी खराब हो जाते हैं. आइए आपको ऐसे हैक्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप घर में ही कपड़ों पर आए पीलेपन को दूर कर सकेंगे और कपड़े एकदम सफेद नजर आएंगे. 

पीलापन हटाने में सिरका बेहद कारगर

सफेद कपड़े पर आए पीलेपन से आप भी परेशान हैं तो आपकी टेंशन अब दूर हो जाएगी और आपके महंगे-महंगे सफेद कपड़े झटपट चमक जाएंगे. इसके लिए आपको एक बाल्टी में पानी लेना होगा, जिसमें एक कप सिरका डाल लीजिए. यह बात ध्यान रखने की जरूरत है कि इस बाल्टी में धुले हुए कपड़े ही डालें. बिना धुले कपड़े डालने से कपड़े खराब हो जाएंगे. अब बाल्टी में धुले हुए सफेद कपड़े कुछ देर के लिए डाल दें और थोड़ी देर बाद उन्हें पानी से निकालकर सूखने के लिए डाल दें. इस तरकीब से सफेद कपड़ों का पीलापन दूर हो जाता है. हालांकि, यह बात गौर करने वाली है कि यह ट्रिक सिल्क और रेयॉन के कपड़ों पर काम नहीं करती है.

नींबू का रस भी आता है काम

बता दें कि सफेद कपड़ों का पीलापन दूर करने के लिए नींबू का रस भी काम आ सकता है. हालांकि, इससे सिर्फ उन्हीं सफेद कपड़ों को साफ किया जा सकता है, जिनका रंग पसीने की दाग की वजह से पीला पड़ जाता है. ऐसे दागों को साफ करने के लिए कपड़े पर नींबू का रस निचोड़ दीजिए. इसके बाद टूथब्रश से दाग को कुछ देर के लिए रगड़ दीजिए और करीब एक घंटे बाद कपड़े को साफ कर लीजिए. इसके बाद पीले रंग के दाग हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे. 

ब्लीच भी होती है मददगार

सफेद कपड़ों का पीलापन ब्लीच से भी दूर किया जा सकता है. इसके लिए आधी बाल्टी गर्म पानी में आधा कप ब्लीच मिला लीजिए. इसमें सफेद कपड़ों को 10 मिनट के लिए भिगो दीजिए. 10 मिनट बाद कपड़ों को निकाल लीजिए और नॉर्मल तरीके से धो लीजिए. यह बात जरूर याद रखें कि यह तरीका सिर्फ सूती कपड़ों के लिए कारगर होता है.

यह भी पढ़ें: रातभर खून पीते हैं खटमल तो आजमा लें यह ट्रिक और हमेशा-हमेशा के लिए कह दें अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Home Remedies: रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
रसोई में बार-बार आ रहे हैं कॉकरोच? बिना पेस्ट कंट्रोल इस आसान ट्रिक से तुरंत भगाएं
Kitchen Garden Care Tips: गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
गर्मियों में कैसे करें अपने किचन गार्डन की देखरेख? इन उपायों से हमेशा हरा भरा रहेगा गार्डन
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget