एक्सप्लोरर

Home Tips: मिनटों में साफ होंगे चिकनाई से चिपचिपे हो गए किचन के डिब्बे, काम आएंगे ये हैक्स

Kitchen Hacks: किचन में खाना बनाते वक्त तेल-घी उड़ता है, जिसकी वजह से किचन में रखे कंटेनर और बाकी सामान पर चिकनाई जम जाती है. ऐसे डिब्बों को साफ करना काफी मशक्कत भरा होता है.

किचन में रोज खाना बनाया जाता है और परिवार का दिल जीतने की कोशिश की जाती है. वहीं, जब बात किचन की सफाई की आती है तो इसके बारे में सोचते ही पसीने छूट जाते हैं. इसकी वजह होती है दालों-मसालों पर जमी जिद्दी चिकनाई, जिसे साफ करना किसी जंग लड़ने से कम नहीं होता. अगर इन्हें हर हफ्ते या 15 दिन में साफ नहीं किया जाए तो गंदगी बढ़ती चली जाती है और उस पर बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. आइए आपको ऐसे हैक्स बताते हैं, जिनकी मदद से किचन में रखे डिब्बे और कंटेनर एकदम साफ हो जाएंगे. खास बात यह है कि इन्हें साफ करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा.

बेहद काम का होता है बेकिंग सोडा

घर की साफ-सफाई की बात हो तो चीजों को चमकाने में बेकिंग सोडा बेहद काम आता है. किचन के डिब्बों पर जमे तेल और चिकनाई को साफ करने में भी बेकिंग सोडा बेहद कारगर साबित होता है. जब भी आप किचन के डिब्बों और कंटेनर को साफ करना चाहती हैं, तब थोड़े-से पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला लीजिए. अब इस घोल को किसी कपड़े या ब्रश की मदद से डिब्बों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. इसके बाद डिब्बों को ब्रश या स्क्रब से अच्छी तरह रगड़ दीजिए और अब डिब्बों को गुनगुने पानी से धो लीजिए. इसके बाद जार हो या डिब्बा या कंटेनर, किसी पर भी चिकनाई नहीं रहेगी. 

आजमा सकते हैं बोरेक्स पाउडर

बोरेक्स पाउडर को नेचुरल मिनरल भी माना जाता है. यही वजह है कि इसे साफ-सफाई के काम में इस्तेमाल किया जाता है. बोरेक्स पाउडर से किचन के कंटेनर साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा-सा पानी ले लीजिए. इसमें नींबू के छिलके डालकर पानी गर्म कर लीजिए. इसके बाद पानी में 2 बड़े चम्मच बोरेक्स डालकर घोल को अच्छी तरह मिला लीजिए. अब किचन के सभी कंटेनर एक जगह रखिए और उन पर यह घोल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए. कुछ देर बाद स्क्रब पर लिक्विड सोप लगाकर डिब्बों पर अच्छी तरह रगड़ दीजिए, जिससे डिब्बे चमकने लगेंगे.

डिटर्जेंट से भी हो सकती है सफाई

अगर आपके पास बेकिंग सोडा या बोरेक्स पाउडर नहीं है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आप गर्म पानी और डिटर्जेंट की मदद से भी किचन के गंदे कंटेनर साफ कर सकती हैं. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा-सा डिटर्जेंट डालकर घोल बना लीजिए, जिसे गंदे कंटेनर पर डालकर उन्हें कुछ देर के लिए रख दीजिए. इससे गंदगी नरम हो जाएगी और उसे हटाना आसान हो जाएगा. इसके बाद स्पंज की मदद से डिब्बों को रगड़ दीजिए, जिससे जिद्दी दाग चुटकियों में साफ हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: लाइफ हो जाएगी जिंगालाला... आजमाएं ये टिप्स तो हमेशा फ्रेश रहेगा घर में बना मसाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget