एक्सप्लोरर

बाथरूम के फर्श को साफ करने के लिए आजमाएं ये टमाटर का खास नुस्खा, चमकने लगेगा हर कोना

Bathroom Cleaning Tips: आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आपको बाथरूम की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. बाथरूम की पीली टाइल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हर कोई घर को खूबसूरत बनाना चाहता है, लेकिन घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि कई बार कुछ चीजें घर की सुंदरता को कम कर देती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आपको बाथरूम की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए.

कई बार घर बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन घर में बनी बाथरूम की टाइल्स पीली दिखाई देती है, जिससे घर पर आया मेहमान मुंह बनाने लगता है और इससे आपके घर की खूबसूरती खराब होने लगती है. अगर आप भी इन पीली टाइल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर में मौजूद एसिड हल्के दागों को हटाने में काफी मदद करता है. 

बाथरूम की टाइल्स को ऐसे करें साफ

बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए आप टमाटर से पेस्ट बना सकते हैं.  इसके लिए आपको एक टमाटर को काटकर उसका पेस्ट बनाना होगा. अब आप दाग वाले हिस्से पर पेस्ट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर बाद एक नरम ब्रश की मदद से दाग वाले हिस्से को रगड़ें. इसके बाद आप साफ पानी से टाइल्स को अच्छी तरह धो लें. इससे टाइल्स पर लगी पीली परत और गंदगी दूर होगी और टाइल्स चमकदार बनेगी.

टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. टमाटर का रस सभी तरह के फर्श के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है. अगर आप मार्बल, ग्रेनाइट और दूसरे पत्थरों पर टमाटर के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे टाइल्स का रंग फीका पड़ सकता है. इसके अलावा टमाटर, तेल या ग्रीस के दागों को हटाने के लिए काफी नहीं है. इसके लिए आप दूसरे नुस्खे आजमा सकते हैं.

टमाटर के रस को लगाने के बाद फर्श को अच्छी तरीके से धो लें, नहीं तो दाग दिखाई देंगे. अगर आपके घर पर लकड़ी का फर्श लगा हुआ है, तो टमाटर के रस का इस्तेमाल न करें. नहीं तो फर्श का रंग बदल सकता है. पेंटेड फर्श पर भी टमाटर के रस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, नहीं तो फर्श को नुकसान हो सकता है. 

क्लीनर का करें इस्तेमाल

आप टमाटर के रस के अलावा बाजार से अच्छी क्वालिटी की क्लीनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका, बेकिंग सोडा और खट्टे फलों का रस जैसे नींबू, संतरा आदि चीजों का इस्तेमाल कर बाथरूम की टाइल्स को साफ कर सकते हैं. किसी भी क्लीनरका इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Home Tips: लेदर के सोफे को साफ करने में आ रही है प्रॉब्लम, तो जान लें ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget