एक्सप्लोरर

Health Tips: नाक या कान छिदवाने के बाद पक जाएं, तो करें ये उपाय

Piercing Infection: पियर्सिंग का फैशन कोई नया नहीं है. सालों से महिलाएं नाक, कान , आंख और नाभि जैसी जगहों पर पियर्सिंग कराती रही हैं. कई बार पियर्सिंग से इंफेक्शन हो जाता है. इसके लिए ये उपाय करें.

Remedies For Piercing Bumps: नाक-कान छिदने की परंपरा सालों पुरानी है. आज भले ही ये एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया हो, लेकिन भारत में पुरानी महिलाएं भी खूब पियर्सिंग कराती रही हैं. नाक-कान छिदवाने के बाद अगर ठीक से ध्यान न रखा जाए तो ये पक जाते हैं और संक्रमण पैदा करते हैं. कई बार अगर आप लोहा या किसी अन्य धातु से बने ईयररिंग या नोज पिन पहन लेते हैं तो भी संक्रमण खुजली और दर्द होने लग जाता है.

संक्रमण ज्यादा होने पर सूजन, लालिमा, ब्लीडिंग, त्वचा की पपड़ी जैसी परेशानियां होने लगती हैं. इसमें काफी दर्द होता है. अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है तो घबराएं नहीं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आपकी ये समस्या एकदम ठीक हो जाएगी. 

नाक-कान छिदवाने के बाद संक्रमण दूर करने के उपाय 

  • नारियल का तेल- अगर आपने कान-कान छिदवाएं हैं तो उसमें नारियल का तेल हल्का गर्म करके लगाते रहें. इससे दर्द में आराम मिलेगा और त्वचा पकेगी नहीं. इससे संक्रमण भी दूर होगा. अगर कभी आर्टिफिशियल चीजें पहनने से भी स्किन पक जाए तो आप सिर्फ तेल लगाकर ठीक कर सकते हैं. 
  • नीम की डंडी- नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे संक्रमण दूर रहता है. अगर आपने पियर्सिंग कराई है और वो पक रही है तो आप उसमें नीम की सूखी और पतली डंडी डाल सकते हैं. इससे छेद बंद नहीं होगा और ठीक होने पर नोज रिंग पहन लें. 
  • ओस की बूंद- अगर आपके छिदे हुए कान में दर्द हो या फिर सूजन आ गई हो तो आप सुबह-सुबह ओस की बूंदे उस जगह पर लगा लें. इससे संक्रमण दूर होगा और दर्द में आराम मिलेगा. 
  • सरसों का तेल- सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे कान या नाक के छेद में आई सूजन दूर हो जाती है. अगर दर्द है तो उसमें भी राहत मिलती है. आप हल्का गर्म करके सरसों का तेल लगाएं. सिर्फ 4-5 दिन में आपको आराम मिल जाएगा. 
  • वार्म कंप्रेस- वार्म कंप्रेस से सूजन दूर हो जाती है. इसके लिए कॉटन के कपड़े को गर्म पानी में भिगो लें और इससे नाक-कान की सिकाई करें. इससे दर्द में आराम मिलेगा. वार्म कंप्रेस के बाद कान को सूखा रखें. इससे 2-3 दिन में ही आराम मिल जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care: इमली आपके स्किन पर ला सकती है रौनक, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Italian Pizza Recipe: घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
 Makhana Kheer Recipe: मखाने की खीर में डाल दें बस यह चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद
मखाने की खीर में डाल दें बस यह चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद
Delhi Street Food: मानसून में ट्राई करें दिल्ली के ये 5 स्ट्रीट फूड, स्वाद-सेहत दोनों में भरपूर
मानसून में ट्राई करें दिल्ली के ये 5 स्ट्रीट फूड, स्वाद-सेहत दोनों में भरपूर
China Visa-Free Entry : विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम
विदेश घूमने का प्लान है? चीन ला सकता है Visa-Free एंट्री का नया नियम

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget