एक्सप्लोरर

रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत

Ramadan 2026:मंगलवार शाम रमजान का तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी शुरू हो चुका है. इफ्तार से पहले शहर की तमाम मस्जिदों में रोजेदारों ने एतिकाफ शुरु हुआ. एतिकाफ करने वाले इबादत में मश्गूल हो गए.

Ramadan 2026: 10 मार्च की शाम से माह-ए-रमजान का तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी की शुरुआत हो चुकी है. एतिकाफ करने वाले इबादत में मश्गूल हो गए. सब्जपोश हाउस मस्जिद में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी के नेतृत्व में छोटे-छोटे करीब दस बच्चों ने एतिकाफ शुरु किया. इबादत का यह सिलसिला ईद के चांद तक जारी रहेगा.

मुसलमानों ने शबे कद्र की पहली ताक रात में खूब इबादत की. अल्लाह के बंदों ने इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी. शबे कद्र की पहली ताक रात में मस्जिद व घरों में खूब इबादत हुई. मगरिब की नमाज के बाद इबादत का यह सिलसिला सुबह की फज्र नमाज तक चलता रहा. लोगों ने फर्ज व सुन्नत नमाजों के साथ कसरत से नफ्ल नमाजें अदा की. कुरआन-ए-पाक की तिलावत व तस्बीह पढ़ी. घरों में महिलाएं भी इबादत में मश्गूल रहीं. जहन्नम से आजादी की दुआ मांगी गई.

अब शबे कद्र को रमजान की 23, 25, 27, 29वीं की ताक रात में तलाशा जाएगा. वहीं फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग सहित शहर की एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में तरावीह नमाज के दौरान एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल हो गया. जमुनहिया बाग गोरखनाथ में अल कलम एसोसिएशन की ओर से 'किताबें बुला रही हैं' नाम से दीनी किताबों का स्टॉल लगाया गया. लोगों ने किताबों के प्रति काफी दिलचस्पी दिखाई. स्टॉल लगाने में असिफ महमूद, मौलाना अनवर अहमद, मुजफ्फर हसनैन रूमी, हस्सान आदि ने महती भूमिका निभाई.

माह-ए-रमजान में फर्ज, वाजिब व सुन्नत नमाजों के अलावा तहज्जुद, इशराक, चाश्त, अव्वाबीन, सलातुल तस्बीह आदि नफ्ल नमाजें भी खूब पढ़ी जा रही हैं. सभी के सिरों पर टोपी व हाथों में तस्बीह नजर आ रही है. मिस्वाक, खजूर व इत्र का खूब इस्तेमाल हो रहा है. रोजेदार दिन में रोजा रखकर व रात में तरावीह की नमाज पढ़कर अल्लाह का फरमान पूरा कर रहे हैं. अल्लाह का फरमान पूरा करने के बदले में रोजेदारों को ईद का ईनाम मिलेगा. मंगलवार को 20वां रोजा अल्लाह की हम्द ओ सना में बीता. करीब 13 घंटा 20 मिनट का लंबा रोजा रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है. बाजार में रौनक बढ़ गई है. ईद की खरीदारी में तेजी है. सेवईयों की बिक्री भी जोर पकड़ चुकी है. 


रमजान 2026 तीसरा अशरा शुरू, मस्जिदों में एतिकाफ का आगाज, शबे कद्र की पहली रात खूब हुई इबादत

सब्जपोश हाउस मस्जिद में फतह मक्का पर हुआ बयान

20 रमजानुल मुबारक को मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में फतह मक्का को याद करते हुए गोष्ठी हुई. हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि फतह मक्का के बाद मक्का शरीफ को दारुल अमन यानी शांति का घर घोषित किया गया और यह सब पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के हाथों किया गया जिन्हें पूरे संसार के लिए रहमत बनाकर भेजा गया है. फतह मक्का विश्व इतिहास की बड़ी ही अद्भुत घटना है। दुनिया ने देखा कि आपने सबको माफ कर एक अनोखी मिसाल पेश की. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इस फैसले से लोग दीन-ए-इस्लाम के दामन से जुड़ते चले गए.

सब्जपोश हाउस मस्जिद में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि फतह मक्का एक शानदार फतह थी. जो रमजानुल मुबारक की 20 तारीख को हुई. यह एक ऐसी फतह थी कि जिसमें कोई मारा नही गया. बल्कि सही मायने में सबको बेहतरीन जिंदगी मिली. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फतह मक्का से लोगों का दिल जीत लिया. सभी को आम माफी दी गई. तारीख में इससे अनोखा वाकया कहीं नहीं मिलता.

खून का एक कतरा भी नहीं गिरा और फतह अजीम हासिल हो गई. मक्का की फतह अरब से मुशरिकीन के मुकम्मल खात्मे की शुरुआत साबित हुई. मक्का की फतह के बाद पैगंबर-ए-इस्लाम ने वहां के लोगों से शिर्क न करने, जिना न करने, चोरी न करने की शर्त पर बैअत ली और उन्हें अपने-अपने बुतों को तोड़ने का हुक्म दिया. पैगंबरे इस्लाम ने किसी पर जुल्म नहीं किया. सबको अमान दे दिया. अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर पूरी दुनिया में अमन ओ अमान की दुआ मांगी गई.

बाप अपनी बेटी को जकात नहीं दे सकता है : उलमा किराम 

रमजान हेल्प लाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर मंगलवार को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा. 

सवाल: रोजे की हालत में दांत उखड़वाना कैसा? 
जवाब: रोजे की हालत में दांत नहीं उखड़वाना चाहिए कि अगर दांत उखड़वाने में खून निकला और हलक से नीचे उतर गया तो रोजा टूट जाएगा. 

सवाल: क्या बाप अपनी बेटी को जकात दे सकता है?
जवाब: नहीं, अगर बेटी और दामाद सख्त जरूरतमंद हों तो दामाद को जकात दे सकते हैं फिर वो अपनी बीवी की जरूरियात में खर्च करे.

ये भी पढ़ें: Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र कब, क्यों कहा जाता है इसे 'नाइट ऑफ पावर'

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget