एक्सप्लोरर

Hair Care: दो मुंहे बालों से कैसे पाएं छुटकारा, इन उपायों से बाल बनेंगे हेल्दी

Split End Hair Problem: बालों की सही देखभाल न करने से बालों में दो मुंहे होने की समस्या होने लगती है. आप कुछ घरेलू उपायों से बालों के दो मुंहे होने की समस्या को ठीक कर सकते हैं.

Home Remedies For Split Ends Hair: बाल जैसे-जैसे लंबे होते हैं नीचे से दो मुंहे होने लग जाते हैं. कुछ लोगों के बालों में दो मुंहे होने की समस्या बहुत ज्यादा होती है. मेडिकल भाषा में इसे ट्राइकोप्टिलोसिस (Trichoptilosis) कहते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर  बालों को ट्रिम कराते रहें. बालों के दो मुंहे होने बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं. इससे बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है. इससे बालों की बाहरी लेयर बेजान हो जाती है.

बालों को सही पोषण न मिलने या फिर कैमिकल्स की वजह से बालों के दो मुंहे होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है. अगर आप बालों को ट्रिम नहीं कराना चाहते तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आप बालों के दो मुंहे होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

बालों के दो मुंहे होने पर घरेलू उपाय
1- अंडा- बालों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है. अंडे में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है जो बालों को स्वस्थ रखता है. दो मुंहे बालों की समस्या दूर करने के लिए आप अंडे से बना मास्क लगाएं. इसके लिए 1 अंडा में 1 स्पून शहद और 3 स्पून्स ऑलिव ऑइल मिलाकर बालों पर लगाएं. करीब आधा घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें. 

2- पपीते- बालों के लिए पपीता बहुत अच्छा होता है. पपीता से बना मास्क लगाने से दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है. इसके लिए पका पपीता लें और इसमें दही मिला लें. अब इसे बालों पर लगाएं और सूखने के बाद शैंपू कर लें.

3-शहद- शहद लगाने से भी बालों के दो मुंहे होने की समस्या कम हो जाती है. शहद से बालों की ड्राइनेस कम हो जाती है और बाल हेल्दी बनते हैं. आप दही और शहद मिलाकर बालों पर लगाएं. करीब आधा घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें.

4- केला- बालों पर आप केले से बना मास्क भी लगा सकते हैं. केला बालों को पोषण देना है और हेयर फॉल की समस्या को कम करता है. केले में पोटैशियम, जिंक, आयरन और विटामिन A, C और E पाया जाता है. दो मुंहे बालों के लिए 1 केला लेकर मैश कर लें और बालों पर लगा लें. आधा घंटे बाद बालों को धो लें. 

5-तेल- जो लोग नियमित रूप से बालों की चंपी करते हैं यानि बालों में तेल लगाते हैं उन्हें ये समस्या कम होती है. बालों को शैंपू करने से पहले हल्के गर्म तेल से अच्छी मसाज जरूर करनी चाहिए. इससे बाल हेल्दी बनते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है. इससे बालों का रूखापन भी खत्म हो जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care: मानसून में त्वचा का रखें ख्याल, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 August home decoration: 15 अगस्त पर घर सजाएं, लेकिन न करें ये 10 गलतियां
15 अगस्त पर घर सजाएं, लेकिन न करें ये 10 गलतियां
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget