एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चे को हो जाए कफ या खांसी, तो बड़े काम आते हैं ये घरेलू नुस्खे

Baby Cough Remedies: बारिश में गले में इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम आम समस्या है. इस मौसम में बच्चे सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं. बच्चे को खांसी और कफ होने पर ये घरेलू उपाय अपनाएं. इससे आराम मिलेगा.

Cough And Sore Throat: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और कफ की समस्या बहुत परेशान करती है. खासतौर से बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है तो उन्हें जल्दी संक्रमण होता है. बच्चे गले में जमा कफ को न निकाल पाते हैं और कई बार उल्टी भी कर देते हैं. ऐसे में बच्चे को कोई भी ठंडी या खट्टी चीज खिलाने से परहेज करें. बच्चे के गले में खराश, खिच-खिच और बलगम होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं. इससे कफ की समस्या दूर हो जाएगी और खांसी में भी आराम मिलेगा. 

1- शहद-अदरक- बच्चे को खांसी और कफ की समस्या हो तो उसे शहद और अदरक का रस पिलाएं. इससे गले की खराश और कफ दूर हो जाएगा. अदरक और शहद खाने से जुकाम में भी आराम मिलेगा और बलगम निकल जाएगा. इसके लिए अदरक को घिस लें और उसका रस निकाल लें. अब इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें. अब इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार खिलाएं. 

2- गुड़-अदरक- कुछ बच्चों को लगातार कफ खांसी की समस्या बनी रहती है. ऐसे में बच्चे को रोजाना अदरक और गुड़ खिलाएं, इससे सर्दी-खांसी और गले के कफ़ में आराम मिलेगा. इसके लिए अदरक को गर्म करके घिस लें. गुड़ को थोड़ा मुलायम करके इसमें अदरक मिला दें. इससे गले को आसाम मिलेगा. 

3- नींबू-प्याज का रस- बच्चों की छाती में बलगम जमा हो जाता है. ऐसे में उन्हें प्याज और नींबू का रस पिलाएं. इससे कफ दूर हो जाएगा. इसके लिए प्याज को छीलकर पीस लें और रस निकाल लें. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर दें और गर्म कर लें. इसमें शहद मिलाकर पिलाएं. 

4- शहद-कालीमिर्च- शहद और काली मिर्च भी खांसी जुकाम में फायदेमंद है. काली मिर्च में एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले के इंफेक्शन को खत्म करते हैं. इससे खांसी और बलगम की शिकायत कम हो जाती है. काली मिर्च को पीसकर 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. . 

5- नमक के पानी के गरारे- कफ और बलगम होने पर नमक और गुनगुने पानी से गरारे करने चाहिए. इससे गले का बलगम साफ होता है और कफ भी दूर होता है. बच्चे को सुबह-शाम गर्म पानी से कुल्ला और गरारे करवाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes Control: हर्बल टी से करें डायबिटीज कंट्रोल, जीरा, मेथी और सौंफ से बनाएं चाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget