एक्सप्लोरर

क्या आपको है सांस की बीमारी? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

अगर आप सांस फूलने की तकलीफ की वजह से दवाइयां लेते-लेते हैं परेशान हो गए हैं तो जानिये कुछ घरेलू उपाय, जिससे आपकी समस्या आसानी से दूर हो सकती है.

सांस फूलने की बीमारी आजकल बहुत आम हो गयी है, फिर चाहे वो धूम्रपान, प्रदूषण, मोटापा, या व्यायाम आदि के कारण हो या फिर अस्थमा, एनीमिया, हार्ट की बीमारी या फेफड़ो की बीमारी आदि के कारण. इन सारी चीजों में से एक न एक तकलीफ तो आजकल हर व्यक्ति को होती ही होती है, ऐसे में सांस फूलना काफी आम बात बन चुकी है. हालांकि, सांस तब फूलती है जब फेफड़ो तक पर्याप्त मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती है. कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि आप सांस ले ही नहीं पाते हैं. सांस की तकलीफ दूर करने के लिए लोग दवाइयों पर निर्भर रहते हैं. इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपचार भी हैं जिनसे सांस की बीमारी को दूर किया जा सकता है.

इन आदतों को कम कर दें 

धूम्रपान- सिगरेट में कई ऐसे तत्त्व मौजूद होते है जिसके कारण फेफड़ो की बीमारी होती है. ऐसे में धूम्रपान से एकदम दूर रहे.

इंटेंस वर्कआउट- लगातार इंटेंस व्यायाम करने के वजह से इंसान में सांस की समस्या होने लगती है. एक्सरसाइज के दौरान सांसों की कमी महसूस होती है और व्यक्ति हांफने लगता है. इसलिए लगातार ज्यादा व्यायाम करने से बचें. 

प्रदूषण- प्रदूषण की वजह से फेफड़ो में गंदी हवा जाती है जिसकी वजह से खांसी शुरू हो जाती है. कई बार खासी इतनी ज्यादा होती है कि सांस फूलने लगती है. 

सांस फूलने के घरेलू उपचार

1- सांस लेने की एक्सरसाइज करें- सांस लेने की एक्सरसाइज करने के लिए 2 बार नाक से धीमी सांस लें और इस दौरान मुंह को बंद रखें, जैसे सीटी बजाते समय होठों को करते हैं. अब धीरे-धीरे होठों से सांस छोड़े और 1 2 3 4 तक गिनती करें. इससे फेफड़ो में फंसी हवा भी निकल जाती हैं और गर्दन और कंधे को आराम भी मिलता है.

2- पेट से गहरी सांस लें- सांस फूलने की तकलीफ पेट से गहरी सांस लेने से दूर हो जाती है. पेट से सांस लेने के लिए पहले लेट जाएं और दोनों हाथों को पेट पर रखकर, नाक से गहरी सांस लें और पेट को फुलते हुए फेफड़ो में हवा भरें. इस दौरान कुछ सेकेंड तक सांस को रोक कर रखें और धीरे धीरे मुंह से सांस लेते रहे. इससे फेफड़ो में भरी हवा को बहार की ओर निकालें. इस व्यायाम को दिन में कम से कम 10 मिनट जरूर करें.

3- ब्लैक कॉफी का सेवन करें- कैफीन में कुछ ऐसे तत्त्व शामिल होते है, जिससे सांस मार्ग की मांसपेशियों को आराम मिलता है. इतना ही नहीं ब्लैक कॉफी पीने से फेफड़े अपने कार्य सही तरीके से करते हैं और करीब 4 घंटे तक इसका प्रभाव बना रहता है.

4- अदरक का सेवन जरूर करें- ऐसा माना जाता है कि अदरक में कुछ तत्त्व शामिल होते हैं जिससे सांस मार्ग में रुकावट पैदा करने वाले आरएसवी वायरस से लड़ने की क्षमता पैदा होती है. इससे सांस फूलने के तकलीफ को दूर किया जा सकता है. आप अदरक को ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं या फिर गरम पानी में अदरक के टुकड़े डालकर उसको गुनगुना करके पी लें. 

जीवनशैली में करें ये बदलाव 

  • धूम्रपान को टालें
  • तम्बाकू का सेवन बिलकुल न करें
  • प्रदूषण से दूर रहें
  • बहुत ज़्यादा ठण्ड से बचके रहें
  • वजन घटाएं
  • बहुत ही कठिन व्यायाम न करें
  • हेल्दी खाना खाएं
  • 8 घंटे की नींद जरूर लें

किस वक़्त डॉक्टर की सलाह है एकदम जरुरी

  • पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाना
  • बार- बार सांस फूलना
  • सीने में दर्द होना
  • तकलीफ के कारण रात भर नींद न आना
  • सांस लेते समय आवाज़ आना
  • गले में घुटन महसूस होना

यदि इनमें से कोई भी तक़लीफ आपको महसूस हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. समस्या बढ़ने पर आपको परेशानी और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें:

वजन घटाने वालों के बीच क्यों चलन में है इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानिए क्या है पूरा डाइट प्लान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम
हरी सब्जियां हफ्तों रहेंगी ताजी! फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget