एक्सप्लोरर

होम क्वॉरंटीन: घर में बच्चा मौजूद होने की सूरत में बरतें कौन से एहतियाती उपाय? जानें- विशेषज्ञों की राय

अगर आप होम क्वारंटीन कर रहे हैं तो चंद बातों का ध्यान रखना जरूरी है.घर में बच्चे की मौजूदगी पर आपको ज्यादा एहतियाती उपाए अपनाने होंगे.

अगर आप होम क्वॉरंटीन हैं और घर में छोटे बच्चे भी हैं तो ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चे सैनिटाइजेशन के बारे में ज्यादा सावधान नहीं रहते हैं. इसलिए आसपास मौजूद सामान के छूने से उन्हें संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है.

घर में क्वॉरंटीन रहने वालों को सलाह

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के डॉक्टर निखिल मोदी कहते हैं, "अगर घर में कोई बच्चा है और घर का कोई सदस्य कोरोना संदिग्ध या कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गया है तो उसे पूरी तरह एक रूम में खुद को अलग-थलग कर लेना चाहिए. उसे सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस्तेमाल में आए हुए सामान को बच्चा छू न सके. होम क्वारंटीन कर रहे सदस्य को चाहिए कि किसी तरह बच्चे के नजदीक न आए."

हालांकि उनका ये भी कहना है कि बच्चों में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण देखे जा रहे हैं. लेकिन फिर भी खतरा मोल नहीं लिया जाना चाहिए. गौरतलब है शोध के हवाले से बताया जा चुका है कि बच्चे कोरोना वायरस से कम प्रभावित होते हैं. लेकिन उनमें कोरोना फैलाने की क्षमता व्यस्कों की तरह ही होती है.

घर में बच्चा हो तो क्या बरतें सावधानी

छोटे घर में सख्त आइसोलेशन के पालन की चुनौती पर डॉक्टर का कहना है, "ऐसी सूरत में बच्चे को या होम क्वारंटीन कर रहे शख्स को दोनों में से किसी एक को घर से निकाल देना चाहिए. इसके अलावा बुनियादी सुरक्षा के उपाय समेत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए." एक अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर किशोर कुमार बताते हैं, "संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है. उसके बाद मास्क का इस्तेमाल करते हुए चेहरे और नाक को ढंकना है. मासूम को छूने से पहले हाथ को धोना चाहिए." कोविड-19 से संक्रमित मां को सलाह देते हुए डॉक्टर कुमार कहते हैं कि उसे भी बच्चे को छूने से पहले हाथ को अच्छे तरीके से धोना और मास्क लगाना चाहिए.

अभी तक के सामने आए मामले के मुताबिक एक हजार मां में से सिर्फ 13 ही अपने बच्चों तक वायरस फैला सकी हैं. ये 13 मामले भी इसलिए सामने आए क्योंकि उन्होंने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया था. विशेषज्ञों के मुताबिक महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करा सकती है. लेकिन उससे पहले उसे अपने हाथ और ब्रेस्ट को अच्छी तरह धो लेना चाहिए. दूध पिलाते वक्त चेहरे पर मास्क लगा ले. याद रखना चाहिए कि ब्रेस्ट फीडिंग से वायरस का ट्रांसमिशन बच्चे तक नहीं होता है.

परिवार के सदस्यों के लिए एहतियात

- होम क्वारंटीन कर रहे शख्स की देखभाल सिर्फ नियुक्त परिवार का सदस्य ही करे.

- सफाई करते वक्त डिस्पोजेबल ग्लोव्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

- ग्लोव्स उतारने के बाद हाथ धोना चाहिए.

- मिलने वालों को घर में आने की इजाजत न दें.

- होम क्वारंटीन कर रहे शख्स में लक्षण जाहिए होने पर घर के सभी सदस्यों को 14 दिनों का क्वारंटीन करना चाहिए.

- लैब में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने तक अतिरिक्त 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करें.

- क्वॉरंटीन कर रहे शख्स के रूम की सफाई के वक्त डिसइफेंक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए.

- डिसइफेंक्ट सामग्री में एक फीसद सोडियम हाइपोक्लोराइट का मिश्रण होना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
House Flies: क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget