एक्सप्लोरर

नाश्ते में खाएं मैग्नीशियम से भरपूर ये चीजें, तेजी से वजन भी कम होगा

Magnesium Rich Diet: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मैग्नीशियम जरूरी खनिज है. मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए आप नाश्ते में ये 4 चीजें खा सकते हैं.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक मैग्नीशियम बहुत जरूरी है. आपको दिन की शुरुआत ही मैग्नीशियम से भरपूर आहार के साथ करनी चाहिए. मैग्नीशियम नसों, मांसपेशियों, प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. दिल और डायबिटीज के मरीज को मैग्नीशियम अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है तो इससे थकान, भूख न लगना, मितली, उल्टी आना, नींद न आना, मांसपेशियों की समस्याएं पैदा होने लगती हैं. आप दिन की शुरुआत यानि ब्रेकफास्ट में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को शामिल करें. आइये जानते हैं मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए आप क्या खा सकते हैं.

मैग्नीशियम से भरपूर ब्रेकफास्ट रेसिपी

1- ज्वार की रोटी- नाश्ते में आप ज्वार की रोटी खा सकते हैं. ज्वार रोटी ग्लूटन फ्री और मैग्नीशियम से भरपूर होती है. इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. आप 1 कप ज्वार का आटा लेकर इसमें हल्का नमक डालकर गूंथ लें. अब इसे आटे से हथेली की मदद से घुमा-घुमाकर रोटी बना लें. इस रोटी को आप दही, मक्खन या फिर सब्जी के साथ खा सकते हैं.
2- आलमंड बटर टोस्ट- अगर आपको कुछ टोस्ट स्टाइल ब्रेकफास्ट खाना है तो आप बादाम के मक्खन से बटर टोस्ट बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाना आसान है. इसके लिए 2 होलग्रेन ब्रेड की स्लाइस लें और उसमें पर आलमंड बटर लगा दें. इसपर आप केले के टुकड़े काटकर रख लें. मिठास से लिए थोड़ा शहद डाल दें और खा लें. इससे आपको भरपूर मैग्नीशियम मिलेगा.
3- बनाना पैन केक- नाश्ते में बनाना ओट्स पैनकेक भी खा सकते हैं. इसके लिए आपको दूध, अंडा, रोल्ड ओट्स, बेकिंग पाउडर, वनीला एक्सट्रेक्ट, नमक, दालचीनी और केले के टुकड़े और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी. पहले ओट्स को पाउडर जैसा बना लें फिर इसमें दूध, केला, अंडा, वनीला एक्सट्रेक्ट, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब एक नॉन स्टिक पैन पर ऑयल लगाएं और बैटर को गोल शेप में फैला दें. इसे दोनों ओर से ब्राउन होने तक पकाएं. इसके ऊपर शहद डालकर गर्म सर्व करें. 
4- मूंग, बीन्स स्प्राउट्स- अगर आपको सलाद खाना पसंद है तो आप सुबह नाश्ते में मूंग बीन का टेस्टी स्प्राउट्स सलाद खा सकते हैं. ये मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर है. इसे बनाने के लिए मूंग स्प्राउट्स, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर और हरी मिर्च,चाट मसाला, नींबू का रस, नमक और कटा हरा धनिया चाहिए. अंकुरित दाल को धोकर पानी निकाल दें और उबाल लें. अब इसमें सारे मसाले और सब्जियां मिक्स करके नमक और नींबू का रस मिला दें. तैयार है टेस्टी स्प्राउट्स सैलेड. 

ये भी पढ़ें: Parasite in human body: इस infection में इंसानी बॉडी को घर बना लेता है परजीवी, बना सकता है अंधा

ये भी पढ़ें: Heart attack: पेट की यह गड़बड़ी देती है heart problem के सिग्नल, 4.87 लाख लोगों पर रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget