एक्सप्लोरर

Health Tips: अगर आप खाते हैं टमाटर तो जान लीजिए इससे होने वाले ये साइड इफेक्ट्स

टमाटर सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है लेकिन अगर इसका इस्तेमाल उचित मात्रा में किया जाए. अधिक मात्रा में टमाटर के सेवन के कई नुकसान हैं.

नई दिल्ली: टमाटर हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है. टमाटर का इस्तेमाल लगभग सभी सब्जियों को बनाने में किया जाता है. साथ ही सूप, जूस, सलाद आदि में इसका उपयोग किया जाता है. टमाटर आपके भोजन में स्वाद जोड़ सकता है और आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल भी बना सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन आपके स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है. टमाटर के अधिक सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों से लेकर डायरिया, किडनी की समस्या तक हो सकती है.

एसिड रिफ्लेक्स: टमाटर में मैलिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है, जो आपके पेट को अत्यधिक अम्लीय बनाता है. बहुत अधिक टमाटर खाने से पेट में अतिरिक्त गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन के कारण सीन में जलन की शिकायत हो सकती है.

दुर्गंध का कारण: टमाटर का बहुत अधिक मात्रा में सेवन शरीर से दुर्गंध तक की वजह बन सकता है. इसमें टरपीन्स नामक एक तत्व पाया जाता है. जो पाचन क्रिया के दौरान जब यह तत्व टूटता है तब यह तन की दुर्गंध का कारण बनता है.

एलर्जी: टमाटर में हिस्टामाइन नामक एक यौगिक होता है जिससे स्किन Rashes या एलर्जी हो सकती है.

किडनी स्टोन्स: बहुत अधिक टमाटर खाने से किडनी में पथरी का निर्माण हो सकता है. इसलिए टमाटर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए. टमाटर के बीज पथरी के निर्माण की बड़ी वजह बनते हैं.

जोड़ों का दर्द: टमाटर का अत्यधिक सेवन जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बन सकता है. कच्चे टमाटर ज्यादा खाने से इम्यून सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें:

कोरोना संकटः इम्यून सिस्टम को करना हो मजबूत तो खानपान में शामिल करें ये फूड्स

लॉकडाउन में घर बैठे करें ये तीन योगासन, आलस भागेगा दूर, रहेंगे फिट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget