एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में घर बैठे करें ये तीन योगासन, आलस भागेगा दूर, रहेंगे फिट

लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है और ऐसे में घर में आप बोर हो रहे होंगे. आज हम आपको तीन ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कर के आप फिट रहेंगे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की मियाद अब बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की. इसके बाद अब एक बार फिर लोगों को घरों में बंद रहना पड़ेगा. उन्हें अभी और कुछ दिन लॉकडाउन के नियमों का पालन करना पड़ेगा.

हालांकि लोग घरों में रहते-रहते ऊब गए हैं और आलस भी बढ़ गया है. इस दौरान कई लोग जो योगा क्लास और जिम जाते थे उनका योगा क्लास और जिम दोनों बंद है.

हम सबको पता है कि शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी होता है. व्यायाम के अन्य प्रकारों में योग का सबसे ज्यादा महत्व है. योग के विभिन्न आसनों द्वारा सांस पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

ऐसे में जब आप बाहर नहीं जा सकते तो क्यों न आप घर पर रहकर ही कुछ अलग-अलग तरह की योगा करें जिससे आपकी सेहत अच्छी रहे. आइए जानते हैं उन्हीं योगा के बारे में...

भुजंगासन

सबसे पहले जान लीजिए भुजंगासन के बारे में, शरीर का लचीलापन बनाए रखने और पेट की चर्बी घटाने में यह बहुत मदद करता है.इसको करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं. इसके बाद हथेली को कंधे के सीध में रखें. दोनों पैरों के बीच में दूरी नहीं होनी चाहिए तथा पैर तने हुए होने चाहिए. इसके बाद सांस लें और शरीर के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाए. आप इस अवस्था में कुछ देर रहें और फिर गहरी सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं.

सुखासन सुखासन करने के लिए पैरों को पालथी मार कर बैठ जाएं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखे. ध्यान रहें इस आसन को करते समय हाथों की मुद्रा का विशेष ख्याल रहे. इस आसन को करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है.

ताड़ासन

भुजंगासन और सुखासन के बाद आपको हम ताड़ासन के बारे में बताने जा रहे हैं. यह आसन करने से आपके पैरों में मजबूती आती है. इसको करने के लिए सबसे पहले पैर और कमर को सीधा करके योग मैट पर खड़े हो जाएं. इस दौरान एड़ियों को एक दूसरे से मिला कर रखें. अपने दोनों हाथों को बगल में सीधा रखें. अगले चरण में हथेलियों को आपस में फंसाकर ऊपर उठाएं. हथेलियों की दिशा आकाश की तरफ होनी चाहिए. अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए, पंजों के बल खड़े होते हुए शरीर को ऊपर की ओर खीचें. जब शरीर पूरी तरह तन जाए तो इस मुद्रा में कुछ देर बने रहने की कोशिश करें. साथ ही सामान्य रूप से सांस लेते रहें. फिर सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं. इस पूरी प्रक्रिया को लगभग 8 से 10 बार दोहराएं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget