एक्सप्लोरर

Zerodha के CEO नितिन कामत को आया स्ट्रोक, जानिए आखिर फिट रहने के बाद भी ऐसा कैसे हुआ?

जेरोधा के फाउंडर नितिन कामत को तनाव और थकावट के चलते हाल ही में माइल्ड स्ट्रोक आया. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है.

Nitin Kamath Stroke: ट्रेडिंग कंपनी जेरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत हाल ही में माइल्ड स्ट्रोक से जूझना पड़ा था. नितिन कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि छह हफ्ते पहले उनको माइल्ड स्ट्रोक आया था. अपनी तबियत का अपडेट देते हुए नितिन ने ये भी बताया है कि उनको माइल्ड स्ट्रोक आने के पीछे क्या वजहें थी. 
 
इस वजह से आया स्ट्रोक 
नितिन ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडर पर इस संबंध में एक पोस्ट के जरिए जनता को ये जानकारी दी है.पोस्ट में नितिन ने लिखा है - पिता का गुजरना, नींद की कमी, थकान हावी होना, शरीर में पानी की कमी और ज्यादा वर्कआउट करना इस स्ट्रोक की वजह हो सकती हैं. उन्होंने यह भी लिखा है कि वो इस स्थिति से धीरे धीरे उबर रहे हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनको पूरी तरह ठीक होने में तीन से छह महीने लग सकते हैं. 
 
फिट होने के बाद भी कैसे हुआ ऐसा ?
नितिन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस स्ट्रोक की वजह से उनके फेस की नसें सही से काम नहीं कर पा रही हैं. वो इन दिनों लिख और पढ़ भी नहीं पा रहे हैं हालांकि तबियत में सुधार जारी है और अब वो फिर से पढ़ने लगे हैं. नितिन ने लिखा है कि उनको अचंभा होता है कि उनके जैसी व्यक्ति जो अपने आपको काफी फिट रखता है, उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है. उन्होंने लिखा कि डॉक्टरों ने कहा है कि ये इशारा है कि उनको अपनी रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगाना होगा. 
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nithin Kamath (@nithinkamath)

कौन है नितिन कामत 
आपको बता दें कि जेरोधा की स्थापना नितिन कामत ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर की थी. नितिन कंपनी के सीईओ हैं जबकि निखिल सीएफओ के तौर पर अपनी सेवाएं कंपनी को देते हैं. नितिन जेरोधा की शुरूआत करने से पहले एक स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम करते थे. बतौर ट्रेडर कभी उनकी आमदनी कम ही थी. इससे पहले नितिन 17 साल की उम्र में कॉल सैंटर में भी काम कर चुके हैं और उस वक्त उनकी कमाई सात हजार रुपए माह थी. 2010 में नितिन ने जेरोधा की शुरूआत की और आज के दौर में जेरोधा के एक्टिव यूजर्स की संख्या 64 लाख पार कर चुकी है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget