एक्सप्लोरर

Hypertension: मोबाइल फोन बढ़ा सकता है 'हाइपरटेंशन'! खतरे में पड़ सकती है जिंदगी

Hypertension Day: दिन में एक घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से हाइपरटेंशन का खतरा 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.

World Hypertension Day: हाइपरटेंशन एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसमें धमनियों में ब्लड का प्रेशर काफी बढ़ जाता है. जब ब्लड का प्रेशर बढ़ता है तो धमनियों में ब्लड के फ्लो को नॉर्मल बनाए रखने के लिए दिल को सामान्य से ज्यादा काम करना पड़ता है. वैसे तो हाइपरटेंशन के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन इनमें से एक कारण मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना भी है. यूरोपियन हार्ट जर्नल- डिजिटल हेल्थ में हाल ही पब्लिश एक नए अध्ययन के मुताबिक, अगर आप मोबाइल फोन पर एक हफ्ते में 30 मिनट या इससे ज्यादा समय तक बातचीत करते हैं तो आपमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है.

रिसर्चर्स ने अध्ययन में पाया कि फोन पर 30 मिनट से कम बात करने वालों की तुलना में हर हफ्ते आधे घंटे या उससे ज्यादा समय तक फोन पर बात करने वालों में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 12 प्रतिशत ज्यादा होता है. चीन के ग्वांगझू में सदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और इस रिसर्च के लेखक जियानहुई किन ने कहा कि लोग अपने मोबाइल फोन पर जितनी देर तक बात करते हैं, उनके दिल पर उतना ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है. अगर आप फोन पर लंबे समय तक बातचीत करते हैं तो आपमें हाइपरटेंशन का जोखिम ज्यादा होगा. 

25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है रिस्क!

दिन में एक घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से हाइपरटेंशन का खतरा 25 प्रतिशत बढ़ सकता है. हाइपरटेंशन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, अमेरिका में लगभग आधे वयस्क यानी 47 प्रतिशत या लगभग 116 मिलियन लोग हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं. रिसर्च के लेखकों के मुताबिक, मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी उत्सर्जन करते हैं, जो ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी से जुड़ा हुआ है.

ज्यादा मोबाइल यूज़ किया तो बढ़ सकता है खतरा

सितंबर 2022 में पब्लिश एक स्टडी में पाया गया था कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों और किशोरों में भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन रहा है. हालांकि इस शोध में टेक्स्टिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटी भी शामिल थी. लेकिन नवंबर 2022 में बीएमसी पब्लिक हेल्थ में पब्लिश एक रिसर्च में इसके उलट परिणाम देखे गए थे, जिसमें फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लो ब्लड प्रेशर से जोड़ा गया था. इसपर नई रिसर्च के मुताबिक, मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने वालों के मुकाबले मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों में हाइपरटेंशन का खतरा 7 प्रतिशत ज्यादा होता है. इसके अलावा, 30 से 59 मिनट तक फोन का इस्तेमाल करने वालों में हाइपरटेंशन का खतरा 8 प्रतिशत, 1 से 3 घंटे वालों में 13 प्रतिशत, 4 से 6 घंटे वालों में 16 प्रतिशत और 6 घंटे से ज्यादा फोन यूज करने वालों में 25 प्रतिशत तक देखा गया.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ग्रीन टी के फायदे बेशुमार...लेकिन अगर कीं ये 6 गलतियां, तो फायदों के बजाय होगा गंभीर नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget