एक्सप्लोरर

Twins Birth: IVF से बढ़ जाती है जुड़वा बच्चे होने की संभावना, एक्सपर्ट्स से जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

IVF से करण जौहर को दो बच्चे हुए हैं. जबकि फराह खान और शिरीष कुंदर के इससे तीन बच्चे हुए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईवीएफ में मल्टीपल प्रेगनेंसी ही ज्यादातर क्यों होती है.

IVF Twin Pregnancy : आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (In Vitro Fertilization) की मदद से ऐसे लोगों को भी संतान का सुख मिल सकता है, जो फर्टिलिटी की समस्याओं से जूझ रहे हैं या किसी वजह से नेचुरली कंसीव नहीं कर पाती हैं. आईवीएफ गर्भधारण में तो मदद करता ही है, कई बार इससे महिलाओं को जुड़वां या 3 बच्चे भी होते हैं. कई बड़ी हस्तियां भी इस मेडिकल प्रक्रिया की मदद से माता-पिता बने हैं.

 IVF से करण जौहर (Karan Johar) को दो बच्चे हुए हैं. कश्मिरा शाह और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishrk) को भी इसकी मदद से जुड़वा बच्चे हुए हैं, जबकि फराह खान (Farah Khan) और शिरीष कुंदर के इससे तीन बच्चे हुए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईवीएफ में मल्टीपल प्रेगनेंसी ही ज्यादातर क्यों होती है. अक्सर इससे जुड़वा बच्चे (Twins) क्यों पैदा होते हैं. जानिए इसका कारण...

IVF में क्यों पैदा होते हैं जुडवां बच्चे

1. एक से ज्यादा एम्ब्रियो इम्प्लांट से
आईवीएफ की प्रक्रिया में डॉक्टर्स प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाने के लिए एक साथ कई एम्ब्रियो या भ्रूण को उस महिला के शरीर में इम्प्लांट करते हैं. जब यूट्रस में ये एम्ब्रियो सही तरह से इम्प्लांट नहीं हो पाता है तो ये फेल हो सकता है. एक से ज्यादा एम्ब्रियो इम्प्लांट करने से कम से कम एक बच्चे के गर्भ में आने की संभावना बढ़ सकती है, लेकिन इससे जुडवां या उससे ज्यादा बच्चे के चांसेस भी बढ़ सकती हैं.

2. सुपर ओव्युलेशन 
जब कोई महिला आईवीएफ कराने जाती है तो डॉक्टर उसके गर्भधारण के लिए कई तरह की दवाईयां देते हैं. इन दवाओं से ओवरीज को एक साइकल में ज्यादा एग्ज के उत्पादन के लिए उत्तेजित कराने की कोशिश की जाती है. चूंकि नेचुरली कंसीव करने के दौरान कोई महिला एक बार में सिर्फ एक ही एग का निर्माण कर सकती है. ऐसे में आईवीएफ प्रक्रिया में ज्यादा एग्स की वजह से मल्टीपल प्रेगनेंसी(Multiple Pregnancies) की संभावना बढ़ जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

 शुगर के मरीजों के लिए गन्ने का जूस पीना सही है या गलत, मन में है कन्फ्यूज़न तो यहां है जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget