एक्सप्लोरर

Winter Body Pain: सर्दियों में आपको भी होता है बॉडी पेन? इन आदतों को अपनाएं मिलेगा आराम

Winter Body Pain: सर्दियों में सुस्त जीवनशैली की वजह से बॉडी पेन की समस्या होने लगती है. बदन दर्द से बचने के लिए हर 2 घंटे में कम से कम 5 मिनट टहलना जरूरी है.

Winter Body Pain: सर्दियों में सुस्त जीवनशैली और फिजिकल एक्टिविटी न करने की वजह से दिल की समस्याओं से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक, कई परेशानियां हो सकती हैं. ये भले ही आपको एकदम न हो लेकिन धीरे-धीरे इस आदत की वजह से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं. शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग अपने कंबलों से बाहर नहीं निकलते और ज्यादा से ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताते हैं. ये आदत  भले ही आपको ठंड से कुछ राहत दिला दें लेकिन, स्वास्थ्य के लिए ये नुकसानदायक है.

अक्सर आपने ये देखा होगा कि कई लोग सर्दियों में बदन दर्द, बॉडी पेन की शिकायत करते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि फिजिकली एक्टिव न होने या व्यायाम न करने की वजह से मांसपेशियां कमजोर हो जाती है जिसके प्रमाण स्वरूप क्रोनिक पेन सिंड्रोम होने लगता है. ये सूजन या खराब नसों की वजह से हो सकता है. सर्दियों में सुस्त जीवनशैली के कारण होने वाले बदन दर्द से बचने के लिए हर 2 घंटे में व्यक्ति को 5 मिनट टहलना चाहिए. अगर आप काम की वजह से हमेशा बैठे रहते हैं या आपका काम इस तरह का है तो आप फोन कॉल पर बात करते हुए कुछ मिनट टहल सकते हैं.

अगर ऐसा भी संभव नहीं है तो आप फिजिकली फिट रहने के लिए बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स को स्ट्रेच कर सकते है. इससे मांसपेशियां एक्टिव रहेंगी और शरीर में ब्लड सरकुलेशन भी बढ़िया रहेगा. वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स में कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर डॉ. अनिकेत मुले ने सर्दियों में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए कुछ टिप्स बताएं हैं. इन बातों को ध्यान रखकर आप भी बॉडी पेन से आराम पा सकते हैं.

वजन ना बढ़ने दें

फिजिकल एक्टिविटी न करने की वजह से सर्दियों में वजन बढ़ता है. इसलिए जरूरी है कि आप वजन को मेंटेन रखें. यदि थोड़ा बहुत वजन भी बढ़ता है तो इससे घुटनों और जॉइंट पर दबाव बढ़ेगा जिसकी वजह से आपको जॉइंट पेन शुरू होने लगेगा. सर्दियों में अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें जिससे वेट मेंटेन रहे और ज्वाइंट पेन का खतरा न हो.

यूज करें हॉट वाटर बैग 

सर्दियों में जॉइंट और मसल पेन की समस्या आम है. ऐसे में आप इससे बचने के लिए एक इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड या गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल कर बॉडी की सिकाई कर सकते हैं. गर्म पानी में नहाने से भी जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है. क्योंकि इससे ब्लड सरकुलेशन अच्छा हो जाता है.

बॉडी को रखें हाइड्रेट

सर्दियों के आते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं. ठंड में लोग नहीं चाहते कि पानी पीने के बाद बार-बार उन्हें बाथरूम जाना पड़े. लेकिन, ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक है. सर्दियों में शुष्क हवा की वजह से डिहाइड्रेशन, थकान और दर्द होता है. इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में दिन भर में पानी का सेवन करें. यहां तक कि गर्म चाय, सूप पीना भी शरीर को आराम पहुंचा सकता है. अगर आप फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो कम से कम 9 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं.  

अच्छा खाएं

गर्मियों की तरह ही सर्दियों में भी अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें. ताजे फल सब्जियां, साबुत अनाज, दालें अपने खान-पान में शामिल करें. इससे इम्यूनिटी  सिस्टम मजबूत होगा और विभिन्न एलर्जी, संक्रमण और बीमारियों से आप दूर रहेंगे. इस मौसम में प्रोसेस्ड, जंक और ऑइली फूड खाने से बचें जो शरीर में सूजन और दर्द पैदा कर सकते हैं.

सप्लीमेंट

अगर लगातार हड्डी और जोड़ों में दर्द हो रहा है तो डॉक्टर की देखरेख में ही कैल्शियम और विटामिन डी के सप्लीमेंट लें. ऐसा न हो कि घर पर ही आप खुद के डॉक्टर बन जाए.

यह भी पढ़ें: kajal ka tika: काजल का टीका क्या सही में नजर से बचाता है, या सिर्फ ये है आपका वहम?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget