एक्सप्लोरर

पेशाब रोकने में होती है कठिनाई? ये हैं वो 5 कारण, जिनकी वजह से होता है ऐसा

एक सामान्य व्यक्ति दिन में लगभग 4-5 बार टॉयलेट जाता है, लेकिन कमजोर मूत्राशय वाले लोग दिन में कई बार टॉयलेट जाते हैं.

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए पेशाब को रोक पाना बहुत मुश्किल टास्क होता है. सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कुछ लोग पेशाब को कंट्रोल न कर पाने की वजह से कपड़े तक गीले कर देते हैं. बच्चों में बिस्तर गीला करने की आदत कॉमन है. लेकिन जब यही काम बड़े करते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी का एहसास होता है. जर्नल ऑफ मिड-लाइफ हेल्थ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं में ये परेशानी 8-45 प्रतिशत से ज्यादा है. एक्सपर्ट का मानना है कि पेशाब को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार मांसपेशियों में ज्यादा खिंचाव या कमजोरी की वजह से ऐसा होता है. 

क्यों नहीं रोक पाते पेशाब?

डॉक्टरों का कहना है कि जब किसी का मूत्राशय कमजोर होता है तो उसे बार-बार इस स्थिति का सामना करना पड़ता है. एक सामान्य व्यक्ति दिन में लगभग 4-5 बार टॉयलेट जाता है, लेकिन कमजोर मूत्राशय वाले लोग दिन में कई बार टॉयलेट जाते हैं. आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में, जिनकी वजह से पेशाब को रोकने में कठिनाई महसूस होती है.

क्या हैं कारण?

1. प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला की पेल्विक मसल्स बहुत ज्यादा खिंचती हैं. जब पेल्विक की मांसपेशियां ठीक से मदद नहीं कर पाती तो मूत्राशय शिथिल हो सकता है. इसकी वजह से सिस्टोसेल नाम की समस्या पैदा हो सकती है. सिस्टोसिल एक तरह की बीमारी है, जो महिलाओं को प्रभावित करती है. इसके अलावा, मूत्रमार्ग के आसपास की मांसपेशियां भी प्रभावित हो जाती हैं. 

2. मोटापा या ज्यादा वजन: अगर आपका वजन ज्यादा है या मोटापे से पीड़ित हैं तो शरीर का एक्सट्रा वेट एब्डोमिनल प्रेशर को बढ़ा सकता है. जिसके प्रभाव से मूत्राशय पर दबाव भी बढ़ सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि एब्डोमिनल वेट पेल्विक फ्लोर को कमजोर कर सकता है, जिसकी वजह से पेशाब को रोकना मुश्किल हो जाता है. 

3. कब्ज: अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो पेशाब को रोक पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि आपके कोलोन में बड़ी मात्रा में मौजूद मल, मूत्राशय पर दबाव डाल सकता है और इसे उतना नहीं भरने देता, जितना कि भरना चाहिए. 

4. ज्यादा भार उठाना: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा एक्सरसाइज और भार उठाने जैसा हैवी वर्कआउट करने से भी आपका मूत्राशय कमजोर हो सकता है और आपके लिए पेशाब को रोकना मुश्किल हो सकता है.

5. पीरियड्स: पीरियड्स आने से पहले आपका यूटरस अपनी लाइनिंग को बढ़ाता है और एग इंप्‍लांटेशन करने की वजह से सूज जाता है. यूटरस में होने वाला ये बदलाव मूत्राशय पर दबाव पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: कहीं आप ज्यादा उंगलियां तो नहीं चटकाते? हो जाएं अलर्ट...वरना इन बीमारियों का बढ़ सकता खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget