एक्सप्लोरर

कहीं आप ज्यादा उंगलियां तो नहीं चटकाते? हो जाएं अलर्ट...वरना इन बीमारियों का बढ़ सकता खतरा

क्या आपने कभी सोचा है कि उंगलियां चटकाने की आदत आपके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर डाल सकती है? आपको जानकर हैरानी होगी कि उंगलियां चटकाने आपको कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं.

Cracking Knuckles Side Effects: कई लोगों को आपने खाली वक्त में उंगलियां चटकाते देखा होगा. शायद उन लोगों में आप भी शामिल हों. उंगलियां चटकाने की आदत कई लोगों को होती है. किसी को चटकने की आवाज अच्छी लगती है तो किसी को उंगलियां पुटकाने में सुख का अनुभव होता है. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ये आदत आपके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर डाल सकती है? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उंगलियां चटकाने से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. सिर्फ उंगली चटकाना ही नहीं, अपनी गर्दन और पीठ को चटकाना भी जोखिम से भरा हो सकता है.

गर्दन और पीठ को चटकाने से जोड़ों में ढीलेपन की समस्या पैदा हो सकती है, जिसे हाइपरमोबिलिटी कहा जाता है. ये आपके जोड़ों को कमजोर बना देता है यानी अगर आपको छोटी सी चोट भी गर्दन और पीठ पर लगेगी तो इसका परिणाम घातक हो सकता है. आइए जानते हैं कि उंगलियों को चटकाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

उंगली चटकाने पर क्या होता है?

दरअसल शरीर के जोड़ों में एक खास फ्लूड होता है. जब हम उंगलियों या शरीर के किसी ज्वाइंट (जैसे- गर्दन और पीठ) को चटकाते हैं तो ज्वाइंट्स के बीच मौजूद फ्लूड की गैस रिलीज हो जाती है और इसके भीतर बनने वाले बबल्स फूटने लगते हैं. यही वजह है कि उंगलियों को चटकाने पर एक आवाज सुनाई देती है. कई बार आपने महसूस किया होगा कि आपका ज्वाइंट एकदम से चटकने जैसी आवाज करता है. ऐसा तब होता है, जब आपने कोई मूवमेंट तेजी से किया हो.

ज्यादा उंगलियां चटकाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप ज्यादा उंगलियां चटकाते हैं तो आपके हाथों की ग्रिप स्ट्रेंथ कमजोर पड़ सकती है और तो और हाथों में सूजन की समस्या भी पैदा हो सकती हैं. यही वजह है कि आपको ज्यादा उंगलियां चटकाने से बचना चाहिए.

अर्थराइटिस का खतरा!

एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि अगर उंगलियां चटकाने पर आपको किसी तरह का कोई दर्द महसूस नहीं होता तो इसका मतलब है कि सबकुछ ठीक है. हालांकि अगर आप जरूरत से ज्यादा उंगलियां चटकाते हैं तो अर्थराइटिस की बामारी का खतरा पैदा हो सकता है. 

पीठ और गर्दन को चटकाने में मजा क्यों आता है?

जब आप अपनी गर्दन और पीठ को चटकाते हैं तो इनमें एंडोर्फिन्स रिलीज हो सकते हैं, जो एक नेचुरल पेनकिलर्स हैं. हमें आवाज से लगता है कि कुछ जरूर हुआ है. हालांकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दूध को जल्दी-जल्दी उबालना सेहत के लिए खतरनाक! जानिए न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget