एक्सप्लोरर

कोहनी किसी चीज से टकरा जाए तो करंट क्यों लगता है? जानिए फनी बोन का कारण

एक खास नर्व जिसे अल्नर नर्व कहते हैं, वो इस करंट का कारण बनती है. ये नर्व हमारे कंधे, गर्दन से होती हुई हाथ के जरिए कलाई तक आती है. और फिर कलाई से ये नर्व रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली तक पहुंचती है.

Health Tips: आपके साथ अक्सर ऐसा होता होगा कि गलती से या अनजाने में कोहनी (elbow) किसी चीज से टकरा जाए तो दर्द की बजाय करंट लग जाता है. ऐसा क्यों होता है? कोहनी के अचानक टकराने पर दर्द की बजाय करंट लगना वाकई अचंभित करने वाला है. लेकिन मेडिकल टर्म में इसका कारण बताया गया है. दरअसल कोहनी कहीं टकरा जाए तो उस करंट को फनी बोन कहते हैं जबकि डॉक्टरी भाषा में इसे अल्नर नर्व (ulnar nerve) कहते हैं. मजेदार बात ये है कि करंट वाला अहसास सिर्फ कोहनी टकराने पर ही होता है, शरीर का अन्य कोई अंग टकरा जाए तो करंट की बजाय वहां दर्द की लहर ही उठती है. चलिए जानते हैं कि कोहनी में करंट लगना दरअसल क्या है और ये कैसे होता है. 
 
क्यों होता है फनी बोन      
एक्सपर्ट कहते हैं कि दरअसल एक खास नर्व जिसे अल्नर नर्व कहते हैं, वो इस करंट का कारण बनती है. ये नर्व हमारे कंधे, गर्दन से होती हुई हाथ के जरिए कलाई तक आती है. और फिर कलाई से ये नर्व रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली तक पहुंचती है. ये साधारण नर्व नहीं है, ये नर्व शरीर में डाकिए का काम करती है, यानी दिमाग से मिलने वाले संदेश को इसी नर्व के जरिए शरीर के बाकी अंगों तक पहुंचाया जाता है.
 
नाजुक जगह पर फनी बोन की नहीं है सुरक्षा   
यूं तो बाकी शरीर में जहां जहां से ये नर्व गुजरती है, वहां का हिस्सा हड्डी, खाल या फिर जोड़ों के बीच सेफ रहता है लेकिन कोहनी वो जगह है जहां ये नर्व केवल नाजुक सी स्किन से ढकी रहती है. यानी यहां पर कुछ भी चोट लगते ही सबसे पहले नर्व को चोट लगती है. कुछ टकराते ही नर्व को झटका लगता है जिससे शरीर को करंट जैसा फील होता है. यहां अगर ज्यादा मांस होगा तो शायद कम करंट लगेगा. लेकिन यहां ज्यादा मांस के लिए जगह नहीं होती और  केवल पतली स्किन से नर्व ढकी होती है, इसलिए यहां लगी कोई भी ठोकर या चोट सबसे पहले नर्व को झटका देती है और नर्व उत्तेजित होते ही शरीर में करंट या गुदगुदी सी फील होती है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget