एक्सप्लोरर

केवल मां ही नहीं बच्चे को भी मिलते हैं नॉर्मल डिलीवरी के फायदे, नेचुरल बर्थ के लिए फॉलो करें ये टिप्स

यूं तो आजकल बच्चे के जन्म के लिए सी सेक्शन को ज्यादा अहमियत दी जा रही है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की नजर में नॉर्मल डिलीवरी अभी भी मां और बच्चे के लिए सबसे ज्यादा अच्छा विकल्प है.

Normal Delivery Benefits: बच्चे को जन्म देने के लिए आजकल नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery)के साथ साथ सी सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी भी काफी प्रचलन में है. अगर होने वाली मां या बच्चे के साथ कोई सेहत संबंधी कॉम्प्लिकेशन हैं तो सिजेरियन ( C Section)सही विकल्प है लेकिन आजकल लोगों को ये आसान विकल्प लगने लगा है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि मां और बच्चे के लिए नॉर्मल डिलीवरी बेस्ट ऑप्शन है. शायद यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट के साथ साथ घर के बडे बुजुर्ग और अनुभवी लोग नॉर्मल डिलीवरी की वकालत करते हैं. देखा जाए तो नॉर्मल डिलीवरी जन्म का ऐसा नैचुरल तरीका है जो आगे जाकर ना केवल मां बल्कि बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. हालांकि इसमें लेबर पेन ज्यादा होती है और इसी लेबर पेन से बचने के लिए आजकल अधिकतर लोग सी सेक्शन की शरण में जाने लगे हैं. चलिए जानते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी से मां और बच्चे को क्या फायदा होता है. 
 
नॉर्मल डिलीवरी के फायदे      
नॉर्मल डिलीवरी में मां को किसी तरह की सर्जरी से नहीं गुजरना पड़ता. इसमें पेट या वजाइना में किसी तरह का सर्जिकल कट नहीं लगता और ये सुरक्षित तरीका है. दूसरी बात ये है कि सी सेक्शन की तुलना में नॉर्मल डिलीवरी में बच्चे को संक्रमण का खतरा कम होता है. तीसरी बात, सी सेक्शन के बाद पेट में लगने वाले टांके काफी महीनों तक हील नहीं होते, ऐसे में मां को सामान्य कामकाज करने में दिक्कत होती है. जबकि नॉर्मल डिलीवरी में मां को ऐसी दिक्कत नहीं होती. नॉर्मल डिलीवरी का फायदा ये है कि डिलीवरी के बाद मां बच्चे को कुछ देर बाद अपना दूध पिला सकती है जबकि सी सेक्शन में इसके लिए मां को काफी इंतजार करना होता है. 
 
नॉर्मल डिलीवरी में मदद करेंगे ये तरीके    
अगर आप भी सी सेक्शन की बजाय नॉर्मल डिलीवरी का तरीका अपनाकर बच्चे को जन्म देना चाहती हैं तो आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मां को तनाव से दूर रहना चाहिए. अपना रूटीन खान पान सही औऱ स्वस्थ रखना होगा. इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी होता है. डिलीवरी के लिए डॉक्टर चुनते वक्त ध्यान रखें कि उस डॉक्टर की नॉर्मल डिलीवरी कराने की दर सही हो. मां का वजन ज्यादा होने पर भी सी सेक्शन की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन बहुत ज्यादा ना बढ़ जाए. इसके अलावा पॉजिटिव लाइफस्टाइल अपनाएं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget