एक्सप्लोरर

ब्रश करते समय दांतों से निकलने लगता है खून तो हो सकता है ये कारण, जानिए

कई बार ऐसा होता है कि आप आंख बंद करके ब्रश कर रहे हैं और दांत से खून निकल जाता है. दांत से खून देखकर किसी का मन भी घबरा जाता है.

ब्रश करना हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है. सुबह के वक्त सबसे पहला काम होता है ब्रश करना. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप आंख बंद करके ब्रश कर रहे हैं और दांत से खून निकल जाता है. दांत से खून देखकर किसी का मन भी घबरा जाता है. अक्सर लोग इसे मामूली सी बात समझकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन यह अनदेखा करने वाली बात नहीं है. दांत से खून निकलना कई बीमारियों के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण. 

 ब्रश करते समय अगर दांतों में दर्द महसूस हो या खून आए या फिर किसी तरह की सूजन है तो इग्नोर करने की बजाय तुरंत अलर्ट हो जाएं. डेंटिस्ट के पास जाकर सलाह लें क्योंकि ये किसी बीमारी के शुरुआती लक्षण भी हो सकते हैं. दरअसल, ब्रश या कुल्ला करके हम सिर्फ दांतों को ही इंफेक्शन से नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ को बचाने का काम करते हैं. लेकिन अगर एक हफ्ते तक दांतों या मंसूड़ों में खून आने, सूजन या दर्द की समस्याएं हो तो बिने देर किए डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए.
 
दांतों या मंसूड़ों से खून क्यों आता है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मसूड़ों से खून निकलने की एक नहीं कई वजहें हो सकती हैं. अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के मुताबिक, कई बार मसूड़ों में सूजन के कारण भी ब्रश करते समय खून आने लगता है. ये मसूड़ों में बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं. मसूड़ों की बीमारी को पेरियोडोंटल डिजीज भी कहते हैं. इस बीमारी में दांतों के चारों ओर मसूड़ों और हड्डियों में संक्रमण हो जाता है. जिससे चारों तरफ प्‍लक(Plaque) बनने लगते हैं. इस बीमारी में दांतों से खून भी आता है.
 
दांतों से खून आने की समस्या कब खतरनाक

महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण प्‍यूबर्टी, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज या मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान देखने को मिलते हैं. उनमें ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है.
 
हार्मोन मसूड़ों के पास जमा 

बैक्‍टीरिया और प्‍लक के प्रति ज्यादा सेंसेटिव होते हैं. इसके अलावा स्‍मोकिंग, जेनेटिक, डायबिटीज जैसी बीमारी में इसका खतरा बढ़ सकता है. किसी तरह का एस्‍ट्रॉयड मेडिसीन या ओरल कॉन्‍ट्रासेप्टिव्‍स ले रहे हैं या फिर कैंसर या ड्रग थेरेपी चल रही है तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
 
इस तरह करें बचाव

दिन में कम से कम दो से तीन बार ब्रश जरूर करें

डाइट को संतुलित रखें

डेंटिस्‍ट के पास जाकर नियमित तौर पर जांच करवाएं.

स्‍मोकिंग और च्‍वींगम से बचें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget