एक्सप्लोरर

Hand Tremors: किस बीमारी में जवानी में ही कांपने लगते हैं हाथ, जानिए ये कितनी खतरनाक?

Dangers of Essential Tremor: अक्सर आपने देखा होगा हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनका हाथ कांपता रहता है. चलिए आपको बताते हैं यह किस कारण से होता है और कितना खतरनाक होता है.

Hand Tremors In Young Age Causes: आजकल बहुत से युवा शिकायत करते हैं कि उनके हाथ अचानक कांपने लगते हैं. कई बार लोग इसे थकान, कमजोरी या घबराहट समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन बार-बार या लगातार हाथ कांपना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर जवान उम्र में ही हाथों में कंपन शुरू हो जाए तो इसे Essential Tremor (ET) नामक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर माना जाता है.

क्या है Essential Tremor?

Essential Tremor एक नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्से, खासकर हाथ, सिर या आवाज़ कांपने लगते हैं. यह पार्किंसन डिज़ीज़ जैसी बीमारी से अलग है, लेकिन शुरुआती लक्षण काफी मिलते-जुलते होते हैं. सबसे आम लक्षण है  हाथों का बार-बार या लगातार कांपना, खासकर जब आप कुछ पकड़ते हैं, लिखते हैं या खाना खाते हैं.

क्यों होता है यह रोग?

इस बीमारी का सही कारण अभी पूरी तरह साफ नहीं है. लेकिन रिसर्च के अनुसार –

  • यह बीमारी परिवार में जेनेटिक कारणों से चल सकती है (यानी अगर माता-पिता को है, तो बच्चों को भी हो सकती है).
  • ब्रेन के उस हिस्से में असंतुलन, जो मांसपेशियों की मूवमेंट को कंट्रोल करता है.
  • स्ट्रेस, नींद की कमी और थकान इसे और ज्यादा बढ़ा देते हैं.
  • लक्षण (Symptoms)
  • हाथों का अनियंत्रित कांपना, खासकर काम करते समय.
  • सिर या आवाज का कांपना.
  • कप या पेन पकड़ने में दिक्कत होना.
  • लिखावट बिगड़ना.
  • तनाव या थकान में कंपन का बढ़ जाना.

क्या यह खतरनाक है?

Essential Tremor सीधे तौर पर जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन यह धीरे-धीरे लाइफ की क्वालिटी को खराब कर देती है.

  • कामकाज पर असर डालती है.
  • खाना-पीना और लिखना मुश्किल कर देती है.
  • आत्मविश्वास कम हो सकता है.
  • लंबे समय में यह मानसिक तनाव और डिप्रेशन की वजह भी बन सकती है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टरों के अनुसार, अगर युवाओं में लगातार कंपन दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में यह पार्किंसन डिजीज की शुरुआती निशानी भी हो सकता है. हालांकि दोनों बीमारियां अलग हैं, लेकिन सही जांच ज़रूरी है.

इलाज और मैनेजमेंट

  • डॉक्टर सबसे पहले दवाइयों से कंपन को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं.
  • लाइफस्टाइल में सुधार बेहद जरूरी है, पर्याप्त नींद, कैफीन और शराब से परहेज, तनाव कम करना.
  • गंभीर मामलों में Deep Brain Stimulation (DBS) जैसी सर्जिकल तकनीक भी इस्तेमाल की जाती है.

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर हाथों का कांपना बार-बार हो, रोजमर्रा के कामों में बाधा डालने लगे या परिवार में पहले से किसी को पार्किंसन या न्यूरोलॉजिकल बीमारी रही हो, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए. जवानी में हाथों का कांपना आम थकान या कमजोरी नहीं, बल्कि Essential Tremor जैसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. यह जानलेवा तो नहीं है, लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर जिंदगी को मुश्किल बना सकती है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें- H3N2 Flu Prevention: दिल्ली में तेजी से फैल रहा H3N2 वायरस, जान लीजिए इससे बचने के तरीके

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget