एक्सप्लोरर

Cancer Unknown Facts: एक बार मात देने के बाद दोबारा अटैक क्यों करता है कैंसर, क्या है इससे बचने का तरीका?

Cancer Treatment: कैंसर को मात देने के बाद लोग इस खतरनाक बीमारी की चपेट में दोबारा क्यों आ जाते हैं? इसकी क्या वजह होती है और इससे कैसे बचा जा सकते हैं? आइए जानते हैं.

कई मरीज कैंसर को मात देने के कुछ साल बाद दोबारा इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के जेहन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे कभी इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएंगे? आखिर ऐसी क्या वजह है, जिसके कारण कैंसर होने का दोबारा खतरा रहता है? कैंसर से ठीक होने के बाद एक व्यक्ति को अपनी जीवनशैली कैसी रखनी चाहिए, जिससे कैंसर उस पर दोबारा हावी न हो सके. इन्हीं सवालों पर डॉ. सीके बिड़ला अस्पताल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी की सलाहकार डॉ. पूजा बब्बर और फोर्टिस अस्पताल के डॉ. अमित भार्गव ने अहम जानकारी दी.

इन लोगों को ज्यादा होता है दोबारा कैंसर होने का खतरा 

दोबारा से कैंसर होने के कारणों के बारे में डॉ. पूजा बब्बर बताती हैं कि कैंसर से ठीक होने के बाद दोबारा अगर किसी को कैंसर हो रहा है तो इसके पीछे कई कारण होते हैं. ऐसी स्थिति में सबसे पहले डॉक्टरों को यह पता लगाना होता है कि मरीज को पहले किस तरह का कैंसर हुआ था? किस स्टेज में आकर मरीज कैंसर से पूरी तरह से ठीक हुआ था? आमतौर पर यह देखने को मिला है कि स्टेज 3 और 4 में जो मरीज कैंसर से स्वस्थ होते हैं, उन्हें दोबारा कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है.

इन अंगों पर कैंसर दोबारा कर सकता है अटैक

डॉ. पूजा के मुताबिक, डॉक्टरों को यह पता लगाना होता है कि मरीज को पहले किस प्रकार का कैंसर हुआ था और किस जगह पर हुआ था? इन सभी सवालों का जवाब पता लगाने के बाद ही डॉक्टर किसी नतीजे पर पहुंच पाते हैं. आमतौर पर लिवर, स्टमक जैसे कैंसर दोबारा होने की आशंका ज्यादा रहती है. वहीं, ब्रेस्ट कैंसर दोबारा होने की आशंका न के बराबर है. वहीं, डॉ. बब्बर बताती हैं कि किसी मरीज को दोबारा कैंसर हो, यह मुख्यत: इस बात पर निर्भर करता है कि पूर्व में हुआ कैंसर किस प्रकार का था? किस जगह पर था?

दोबारा क्यों होता है कैंसर का अटैक?

डॉ. बब्बर ने बताया कि आमतौर पर जब किसी मरीज का कैंसर का उपचार चल रहा होता है तो उस स्थिति में कुछ कोशिकाएं ऐसी होती हैं, जो उपचार के दौरान बेअसर हो जाती हैं. ये कोशिकाएं पूरी तरह मरती नहीं हैं, जो आगे चलकर दोबारा से कैंसर को जन्म देती हैं.

कैसे कम कर सकते हैं दोबारा कैंसर होने का खतरा?

डॉ. पूजा बताती हैं कि एक बार कैंसर को मात देने के बाद मरीज को अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव जरूर करने चाहिए, जिससे उसे दोबारा कैंसर होने का खतरा न हो. कई मेडिकल स्टडी में यह खुलासा हो चुका है कि ब्रेस्ट कैंसर से ठीक होने वाली महिलाओं को नियमित तौर पर योग करना चाहिए. इससे उन्हें दोबारा यह बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है. कैंसर को मात देने के बाद मरीज को नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए. इसके अलावा खानपान पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन मरीजों को अपने खानपान में हरी सब्जियों काे शामिल करना चाहिए. इससे उस व्यक्ति का डीएनए मजबूत होगा और उसमें दोबारा कैंसर होने का खतरा न के बराबर रहेगा.

इन आदतों को छोड़ना बेहद जरूरी

डॉ. पूजा बताती हैं कि कैंसर से ठीक होने के बाद मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ बुरी आदतों को अपनाने से भी बचना चाहिए. इनमें शराब-सिगरेट के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि कैंसर से ठीक होने के बाद अगर आप इस तरह की बुरी आदतों को अपनाएंगे तो कैंसर दोबारा अटैक कर सकता है. कैंसर से राहत मिलने के बाद मरीज को तनाव से बचने और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि मेडिकल स्टडी में यह देखा गया है कि तनाव और पर्याप्त नींद नहीं लेने की वजह से भी दोबारा कैंसर होने का खतरा बना रहता है.

दोबारा कैंसर होने के बाद इलाज होना मुश्किल

डॉक्टरों के मुताबिक, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब किसी मरीज में दोबारा कैंसर का अटैक होता है तो उसका उपचार करना थोड़ा मुश्किल होता है. दरअसल, दोबारा अटैक करने पर कैंसर पहले की तुलना में ज्यादा आक्रामक होता है. उनके मुताबिक कीमोथेरेपी के अलावा टारगेटेड थेरैपी, इम्योनो थैरेपी और कारपीस सेल थैरेपी से भी मरीज का उपचार किया जा सकता है. अगर कैंसर से ठीक होने के छह महीने बाद ही दोबारा से कैंसर ने हमला बोल दिया है तो इलाज मुश्किल हो सकता है.

क्या करना होता है बेहद जरूरी?

डॉ. पूजा ने बताया कि एक बार कैंसर से ठीक होने के बाद मरीज को कई बार मेडिकल जांच करानी चाहिए. इसमें सबसे अहम खून की जांच है. वहीं, फोर्टिस अस्पताल के अमित भार्गव ने कहा कि कुछ कैंसर ऐसे होते हैं, जिनके लक्षण दिखाई नहीं देते. इस वजह से उनका उपचार नहीं हो पाता है. ऐसे में कुछ साल के बाद कैंसर दोबारा मरीज को अपनी चपेट में ले लेता है. कई बार किसी दूसरी बीमारी की वजह से भी कैंसर दोबारा अटैक कर देता है. इसको देखते हुए सभी मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराते रहे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शरीर में सबसे आम होते हैं इस कैंसर के लक्षण, ऐसे कर सकते हैं पहचान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget