एक्सप्लोरर

इस विटामिन की कमी से फटने लगते हैं आपके होंठ, दिखने लगती हैं दरारें

Chapped Lips Causes : होंठ फटने के कई कारण होते हैं, जिसमें कुछ विटामिन की कमी भी शामिल है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से फटने लगते हैं होंठ?

Chapped Lips Causes : होंठ फटना काफी आम समस्या है, लेकिन इस परेशानी के कारण कई बार बोलने, खाने-पीने में तकलीफ होने लगती है. वहीं, फटे होंठ आपकी खूबसूरती पर भी असर डालते हैं. ऐसे में फटे होंठों की समस्याओं को कम करना जरूरी होता है. इस परेशानी को कम करने के लिए आपको इसके पीछे के कारणों को जानना बहुत ही जरूरी होता है. होंठ फटने के कई कारण होते हैं, जिसमें ठंड या ड्राई सीजन, पानी की कमी, धूम्रपान या फिर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. मुख्य रूप से अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी हो जाए, तो होंठ फटने लग जाते हैं. इस लेख में हम आपको किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं-

किस विटामिन की कमी से फटते हैं होंठ?

होंठ फटने के कई कारण होते हैं, जिसमें शरीर में विटामिन b कॉम्प्लेक्स की कमी होना भी शामिल है. मालूम हो कि विटामिन b कॉम्प्लेक्स शरीर में कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे  इनमें से किसी भी विटामिन की कमी होती है, तो होंठों की नमी कम होने लगती है और वे फटने लगते हैं. विटामिन b कॉम्प्लेक्स कुछ विटामिन्स का समूह है, जिसमें कुछ विटामिन्स शामिल होते हैं. आइए जानते हैं विटामिन बी कॉम्लेक्स के ग्रुप में शामिल किन विटामिन की कमी से होंठों पर पड़ता है अधिक प्रभाव? 

विटामिन B2 यानि राइबोफ्लेविन

शरीर में इस विटामिन की कमी से होंठ सूखने लगते हैं और कोनों पर दरारें आ सकती हैं. इसकी कमी के कारण एंगलर चीलाइटिस (Angular Cheilitis) नामक समस्या हो सकती है, जिसमें होंठों के किनारे लाल और दर्दनाक हो जाते हैं. शरीर में इसकी कमी को दूर करने के लिए दूध, दही, अंडे और हरी सब्जियों का सेवन करें. 

विटामिन B3 यानि नियासिन

यह त्वचा और कोशिकाओं के लिए आवश्यक है. शरीर में विटामिन बी3 की कमी से होंठ फट सकते हैं और उनमें जलन या खुजली हो सकती है. इसकी पूर्ति के लिए मूंगफली, मछली, चिकन और मशरूम का सेवन करें. 

ये भी पढ़ें - महिलाओं के कान पुरुषों के मुकाबले होते हैं काफी तेज! रिसर्च में चौंका देने वाला खुलासा

विटामिन B6 यानि पाइरिडॉक्सिन

शरीर में विटामिन बी6 की कमी के कारण होंठों पर पपड़ी जम सकती है और दर्द हो सकता है. इसकी पूर्ति के लिए केले, आलू, सोयाबीन और सूरजमुखी के बीज का सेवन करें.

विटामिन B12 यानि कोबालामिन

यह विटामिन शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है.  इसकी कमी से होंठ फट सकते हैं, साथ ही उनमें झुनझुनी या सूजन भी हो सकती है. शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मांस, अंडे, और दूध का सेवन करें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget