एक्सप्लोरर

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस... घर में रखें ये दवाएं, बीमार होने पर मिल सकती है राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना संक्रमण में बुखार के साथ कई केसेज में बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द आम लक्षण हैं. इसी तरह के लक्षण सीजनल फ्लू में भी देखने को मिल सकते हैं.

कोरोना एकबार फिर तेजी पांव पसार रहा है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ माैतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है. वहीं माैसम में बदलाव से सीजनल फ्लू के भी मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में वह काैन सी दवाएं हैं, जो घर में रखने से संक्रमण के समय मददगार हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

पैरासिटामोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना संक्रमण में बुखार के साथ कई केसेज में बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द आम लक्षण हैं. इसी तरह के लक्षण सीजनल फ्लू में भी देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में पैरासिटामोल कारगर दवा साबित हो सकती है. यह दवा सिरदर्द, शरीर में दर्द और बुखार को कम करने में सहायक है. 

विटामिन सी

विटामिन सी की गोलियां आसानी से मिल सकती हैं. यह खट्टी-मीठी गोलियां शरीर में विटामिन सी कमी को पूरा कर सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक दिन में 1 से 3 ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है. इसके लिए ताजी सब्जियों और फलों का भी सेवन किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन सी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग करने में सहायक होता है.

लेवोसेट्रिजीन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लेवोसेट्रिजीन का उपयोग बहती नाक को राहत देने के लिए किया जाता है. इसके अलावा यह छींक आना, फीवर और मौसमी एलर्जी के लक्षणों को भी कम करने में सहायक है. एलर्जी के कारण आंखों का लाल होना, खुजली और फटना जैसे लक्षणों में भी उपयोग किया जा सकता है. खुजली और दाने सहित पित्ती के लक्षणों के उपचार के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है.

जिंक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना के लक्षणों को कम करने के लिए जिंक सबसे लोकप्रिय सुझावों में से एक है. हालांकि इसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है कि जिंक का उपयोग कोरोना को रोक सकता है. लेकिन जिंक में एंटीवायरल गुण होते हैं और यह कोशिकाओं में वायरस के रेप्लीकेशन को रोकते हैं.

मल्टीविटामिन

बाॅडी को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो हमें फूड से मिलते हैं. लेकिन कई बार असंतुलित खानपान के चलते शरीर को प्राॅपर पोषक तत्व नहीं मिल पाते. ऐसे में मल्टीविटामिन मेडिसिन का इस्तेमाल किया जाता है. मल्टीविटामिन आम तौर पर फूड में पाए जाने वाले विभिन्न विटामिनों का संयोजन होते हैं. इनके सेवन से एनर्जी मिलती है, मूड बेहतर बनता है, तनाव कम होता है, मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है.

खांसी के लिए लें कफ सिरप

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खांसी कोरोना वायरस के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है. कोल्ड के चलते भी ये दिक्कत हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके लिए शहद और कफ सिरप लिया जा सकता है. कोरोना में नाक बहने और सर्दी के लक्षणों के लिए डिफेनहाईड्रामाइन लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: किडनी डैमेज होने का इशारा करते हैं ये लक्षण... नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget