एक्सप्लोरर

शरीर की इन जगहों पर हो रहा है तेज दर्द तो सर्वाइकल के हो सकते हैं चांस, जल्द ही डॉक्टर से बात करें

Cervical Pain:डॉक्टर्स के मुताबिक सर्वाइकल का दर्द गर्दन से शुरू होकर पीठ तक पहुंच सकता है, इसके अलावा शरीर के और भी हिस्सों में हो सकता है

Cervical Pain:खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे सेहत पर देखने को मिल रहा है. इन्हीं में से एक है सर्वाइकल की समस्या, जो लंबे वक्त तक खराब पोस्चर में बैठना, घंटों बैठकर फोन चलाना, लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने की वजह से तेज़ी से बढ़ रहा है. हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति सर्वाइकल, गर्दन दर्द , गर्दन में अकड़न की समस्या से परेशान है. यहां तक कि बच्चों में भी यह परेशानी देखने को मिल रही है. कई बार गर्दन पीठ और सिर में तेज दर्द होता है लेकिन इसे हम मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसा करना आपके आगे के जीवन के लिए बुरा हो सकता है. कुछ लोगों को तो पता ही नहीं चलता कि उन्हें शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा है वो सर्वाइकल की वजह से है... आइए जानते हैं सर्वाइकल का दर्द कहां कहां पर हो सकता है.

क्यों होता है सर्वाइकल का दर्द

  • गलत पोजीशन में सोने से आपको सर्वाइकल का दर्द हो सकता है.
  • भारी वजन को सिर पर उठाने से सर्वाइकल पेन हो सकता है.
  • गर्दन को बहुत देर तक झुकाए रखने से भी सर्वाइकल पेन हो सकता है.
  • बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठने से भी दर्द हो जाता है.
  • मोटे और बड़े तकियों का प्रयोग करने से भी सर्वाइकल पेन हो जाता है.
  • भारी हेलमेट के वजन से भी सर्वाइकल हो सकता है.

कैसे करें बचाव 

  • घंटो तक एक ही पोस्चर में बैठकर काम करने से बचना चाहिए, हर थोड़ी-थोड़ी देर पर ब्रेक लेकर टहलना चाहिए. इससे आप सर्वाइकल के शिकार होने से बचेंगे.
  • गलत पोस्चर में घंटों तक मोबाइल फोन चलाने से बचना चाहिए
  • गर्म और ठंडा सेक लगा सकते हैं.
  • मसाज करवाने से आपको सर्वाइकल पेन से राहत मिल सकती है.
  • पेट के बल सोने से बचें, यह गर्दन को फैलाता है.पीठ के बल या करवट लेकर सोएं, इससे आपको दर्द से राहत पाने में मदद मिलेगी.

कहां कहां हो सकता है सर्वाइकल का दर्द

  • डॉक्टर्स के मुताबिक सर्वाइकल का दर्द गर्दन से शुरू होकर पीठ तक पहुंच सकता है, इसके अलावा शरीर के और भी हिस्सों में हो सकता है.
  • गर्दन में शदीद दर्द और अकड़न की समस्या सर्वाइकल का सबसे पहला लक्षण माना जाता है. यही वजह है कि आपके गर्दन में अकड़न हो जाती है और आप गर्दन घुमाने में भी असमर्थ हो जाते हैं.
  • अगर आप सिर दर्द से भी पीड़ित रहते हैं तो आपको ये समझ लेना चाहिए कि ये भी सर्वाइकल के कारण आपको हो रहा है.
  • हाथ और बाजू की मांसपेशियों में भी सर्वाइकल के कारण दर्द होता है हाथों की उंगलियां भी सुन्न हो जाती है. उंगलियों में भी अकड़न और गंभीर दर्द महसूस होता है.
  • कंधे में तेज दर्द और अकड़न भी सर्वाइकल के कारण होते हैं इसकी वजह से आपके पोस्चर भी बिगड़ जाता है.

ये भी पढ़ें-पार्टनर के चेहरे पर लानी है स्माइल तो अपने हाथ से तैयार करें ये खूबसूरत तोहफे, जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाएगा वैलेंटाइन डे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget