एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में क्या होता है पानी की थैली का फटना? पहले फटना कितना खतरनाक होता है?

प्रेग्नेंसी में पानी की थैली का फटना डिलीवरी का संकेत होता है, लेकिन अगर यह समय से पहले फट जाए, तो मां और बच्चे के लिए खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

प्रेग्नेंसी के दौरान पानी की थैली का फटना एक सामान्य और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो डिलीवरी के नजदीक होने का संकेत देती है. यह थैली, जिसे "एम्नियोटिक सैक" कहा जाता है, गर्भ में बच्चे को सुरक्षित रखती है और उसे पोषण देती है. जब डिलीवरी का समय करीब आता है, तो यह थैली फट जाती है, जिसे आम भाषा में "वाटर ब्रेक" कहा जाता है. 

पानी की थैली का सामान्य समय पर फटना
अधिकतर मामलों में, पानी की थैली तब फटती है जब प्रेग्नेंसी का 37 से 40 हफ्तों का समय पूरा हो चुका होता है. थैली फटने के बाद प्रसव की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, और कुछ ही घंटों के भीतर बच्चे का जन्म हो जाता है. इस स्थिति में सब कुछ सामान्य होता है और मां व बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं. 

पहले फटना, कितना खतरनाक?
अगर पानी की थैली 37 हफ्तों से पहले फट जाए, तो यह चिंताजनक हो सकता है. इसे "प्रीमैच्योर रप्चर ऑफ मेंब्रेन" (PROM) कहा जाता है।.इस स्थिति में मां और बच्चे दोनों को इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि थैली फटने के बाद बच्चा सीधे बाहरी वातावरण के संपर्क में आ सकता है. इसके अलावा, बच्चे के फेफड़े और अन्य अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते, जिससे उसकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. 

क्या करें अगर पानी की थैली पहले फट जाए?
अगर आपको लगे कि पानी की थैली 37 हफ्तों से पहले फट गई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.  डॉक्टर आपकी स्थिति का आकलन करेंगे और आपको अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दे सकते हैं. समय पर इलाज से मां और बच्चे, दोनों को सेफ रखा जा सकता है. 

अन्य सलाह
पानी की थैली का सही समय पर फटना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन अगर यह समय से पहले फट जाए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. हमेशा डॉक्टर की सलाह लें और उनकी गाइडलाइन्स का पालन करें.  इससे मां और बच्चे की सेहत सुरक्षित रह सकती है. 

पहले पेन होता है या पानी की थैली फटती है?
अधिकतर मामलों में, डिलीवरी से पहले सबसे पहले प्रसव पीड़ा यानी लेबर पेन शुरू होता है. यह पेन धीरे-धीरे बढ़ता है और कुछ घंटों में तेज हो जाता है. इस पेन के साथ ही गर्भाशय की मांसपेशियां संकुचित होने लगती हैं, जिससे बच्चा नीचे की ओर आने लगता है. 

हालांकि, कुछ महिलाओं में पहले पानी की थैली फट जाती है और उसके बाद पेन शुरू होता है. जब पानी की थैली फटती है, तो एक बार में या धीरे-धीरे गर्भ से पानी बाहर निकलता है. यह एक संकेत है कि डिलीवरी का समय बहुत करीब है और आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget