एक्सप्लोरर

डेंगू होने पर कब हो सकती है इंसान की मौत, इन लोगों को होता है सबसे ज्यादा खतरा

Severe Dengue : इन दिनों मच्छरों के आतंक की वजह से डेंगू होने का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ गया है. स्थिति गंभीर होने पर डेंगू जानलेवा हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे?

Severe Dengue : डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इस स्थिति में तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स काफी ज्यादा डाउन होने लगता है. अधिकतर मामलों में डेंगू ठीक हो जाता है, लेकिन अगर समय पर इलाज न मिले या बीमारी गंभीर रूप ले ले, तो यह जानलेवा भी हो सकता है. आइए जानें कि डेंगू होने पर इंसान की मौत कब हो सकती है और किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है.

डेंगू से मौत कब हो सकती है?

डेंगू से मौत आमतौर पर तब होती है, जब यह सामान्य डेंगू से बढ़कर डेंगू हेमोरैजिक फीवर (DHF) या डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) का रूप ले ले. ये गंभीर स्थितियां होती हैं, आइए जानते हैं इन स्थितियों के बारे में-

डेंगू हेमोरैजिक फीवर (DHF)

इस स्थिति में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरती है, जिसकी वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है. डेंगू हेमोरैजिक फीवर होने पर नाक या मसूड़ों से खून आना, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर गिरना इत्यादि जैसे लक्षण नजर आते हैं.

डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)

इसमें शरीर का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है. शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त रूप से खून नहीं पहुंच पाता, जिससे ऑर्गन फेल होने का खतरा होता है. यह स्थिति जानलेवा हो सकती है.

डे-4 से डे-6 का समय होता है सबसे क्रिटिकल 

डेंगू बुखार के चौथे से छठे दिन तक प्लेटलेट्स सबसे तेजी से गिरते हैं. अगर इस समय मरीज को उचित देखभाल नहीं मिली, तो जटिलताएं बढ़ सकती हैं. इसलिए इस दौरान मरीज की एक्ट्रा केयर करें.

ये भी पढ़ें - 40 साल के बाद महिलाओं को लेनी चाहिए ऐसी डाइट, नहीं होगी कोई परेशानी

किन लोगों को होता है सबसे ज्यादा खतरा?

छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग - इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण इनमें संक्रमण जल्दी गंभीर हो सकता है.

गर्भवती महिलाएं - उनमें डेंगू से जटिलताएं ज़्यादा हो सकती हैं, जैसे प्रीमैच्योर डिलीवरी या ब्लीडिंग.

पहले से बीमार लोग, जैसे- डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज वाले लोगों को इस तरह की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती हैं. वहीं, जिन्हें दूसरी बार डेंगू होने पर बीमारी ज्यादा गंभीर हो सकती है. 

जानलेवा स्थिति से कैसे बचें?

बुखार होते ही सबसे पहले डॉक्टर से जांच कराएं. अपने प्लेटलेट्स की संख्या पर नजर रखें. जल्दी रिकवरी के लिए खूब पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें. पपीते के पत्ते का रस और नारियल पानी जैसे घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं, लेकिन मेडिकल इलाज जरूरी है. सेल्फ-मेडिकेशन से बचें, बिना सलाह के कोई दवा न लें.

ये भी पढ़ें - कोरियन लड़कियों का ये है डेली स्किन केयर रूटीन, जिससे कांच जैसा चमकता है चेहरा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget