एक्सप्लोरर

Rajasthan Madhya Pradesh Cough Syrup Deaths: खांसी की दवा या जहर? सिरप से राजस्थान-एमपी में 11 बच्चों की मौत, जानें कब दवा बन जाती है जहर

Cough Syrup: राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत हो गई है. आपको बताते हैं कि कब सिरप जानलेवा बन जाता है और इससे सावधानी के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

Cough Syrup Deaths: आप अपने बच्चों को जो कफ सिरप दे रहे हैं, क्या वह जानलेवा हो सकता है. दरअसल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जेनेरिक खांसी की दवाई पीने के बाद 11 बच्चों की मौत हो गई. जिसके बाद ड्रग कंट्रोलर ने सिरप के यूज पर तत्काल रोक लगा दी है और आगे की जांच के लिए इसको लैब में भेजा गया है. इन मौतों के अलावा कई अन्य जगहों पर इस तरह के सिरप को पीने के बाद कुछ बच्चे बीमार हो गए थे. एक बार फिर कफ सिरप की क्वालिटी संदेह के घेरे में है. क्योंकि सरकारी अस्पतालों में बांटे गए इन सिरपों से बच्चों की जिंदगी खतरे में आ गई है.

यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह के मामले दर्ज किए गए हों. इससे पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भी बच्चों की मौत की खबरें निकलकर सामने आई थीं. फिलहाल राजस्थान सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने दवा के सेवन से मौतें होने की खबर के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है. Dextromethorphan Hydrobromide Syrup IP 13.5 mg/5 ml नामक दवा के 20 से अधिक बैचों पर प्रतिबंध लगाया गया है और सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे सिरप जानलेवा हो सकते हैं और इससे सावधानी के लिए क्या करना चाहिए.

क्या है Dextromethorphan Hydrobromide Syrup?

इस सिरप की खोज 1950 के दशक के दौरान हुई थी और इसको कोडीन की आदत डालने वाली दवाओं का एक सुरक्षित विकल्प बताया गया था. यह एक तरह से खांस कम करने वाली दवा है, जिसको ज्यादातर सूखी खांसी के दौरान डॉक्टर देते हैं. इसका मुख्य काम है ब्रेन में खांसी पैदा करने वाले संकेतों को रोकना, जिससे मरीजों को इससे राहत मिले. इसको केमिकल प्रोसेसिंग करके तैयार किया जाता है, जिसमें डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड एक्टिव कंपाउंड के तौर पर होता है. इसको बच्चे आसानी से पी सकें इसके लिए ज्यादातर सिरप के तौर पर दिया जाता है.

 क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) और US FDA की तरफ से यह कहा गया है कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्सट्रोमेथॉर्फन या इसी तरह के ओवर-द-काउंटर सिरप नहीं देना चाहिए. FDA की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि इस तरह के सिरप से सांस लेने की दिक्कत, नींद में ज्यादा दबाव, चक्कर, दौरे और यहां तक कि मौत का कारण बन सकता है. कई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि इसको 2 साल के बच्चों को नहीं देना चाहिए और 2 साल से 6 साल के बच्चों को सीमित मात्रा में देना चाहिए. इसके अलावा 6 साल से बड़े लोगों को भी इसको डॉक्टरों की निगरानी में ही यूज करना चाहिए. डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको पहले से ही लिवर, किडनी की समस्या या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो इसको यूज करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Processed Food Heart Disease Risk: पिज्जा-बर्गर और नूडल्स जैसे प्रोसेस्ड फूड का ले रहे मजा तो हो जाएं सावधान, दिल में घर बना लेंगी ये बीमारियां

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Gum Disease Symptoms: क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग

वीडियोज

Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget