एक्सप्लोरर

स्मोकिंग छोड़ने का ये फॉर्मूला जरूर करें ट्राई, कुछ ही दिनों में छूट जाएगी ये बुरी आदत

जब आप स्मोकिंग छोड़ने का फैसला करते हैं. तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इससे क्या-क्या फायदे होंगे. कुछ लोगों को स्मोकिंग छोड़ने पर शरीर पर कुछ हल्के लक्षण दिखाई देते हैं.

जब आप स्मोकिंग छोड़ने का फैसला करते हैं. तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इससे क्या-क्या फायदे होंगे. कुछ लोगों को स्मोकिंग छोड़ने पर शरीर पर कुछ हल्के लक्षण दिखाई देते हैं. स्मोकिंग छोड़ने के लक्षण पर्सन टू पर्सन अलग होते हैं. कई बार यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. कई लोगों को लगता है कि स्मोकिंग छोड़ने के कुछ दिनों के बाद सब नॉर्मल हो जाता है लेकिन सभी लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है. स्मोकिंग छोड़ने के बाद कुछ लोगों पर इसके कुछ साइड इफेक्ट्स दिखाई देते हैं. वहीं कुछ लोगों पर दिखाई देने वाले लक्षण दो से चार सप्ताह के बाद पूरी तरह से गायब हो जाते हैं. हालांकि, कुछ लोगों पर इसके लक्षण लंबे समय तक दिखाई देते हैं. 

साइंटिस्ट बताते हैं कि धूम्रपान करने से कैंसर,दिल की बीमारी, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं. 'सेंटर ऑफ डिजीज और प्रिवेंशन और कंट्रोल सेंटर' (सीडीसी) के अनुसार धूम्रपान करने वाले औसतन धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 10 साल पहले मर जाते हैं.

साल 2020 में 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' (WHO) के एक साइंटिस्ट ब्रीफ ने निष्कर्ष निकाला कि COVID-19 के साथ अस्पताल में भर्ती लोगों में गंभीर लक्षण और मृत्यु का जोखिम धूम्रपान न करने वालों की तुलना में अधिक था. संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 14% वयस्क धूम्रपान करते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि निकोटीन की लत लग जाती है और इस आदत को खत्म करना मुश्किल है. 

इस ट्रिक्स के जरिए आप सिगरेट को टाटा बाय-बाय कह सकते हैं:-

1. सही वजह की तलाश करें
किसी भी काम को करने के लिए उसकी सही वजह, कारण या मोटिव को महसूस करें. जैसे सुबह उठना कितना मुश्किल लगता है लेकिन अगर सुबह-सुबह क्रिकेट खेलने जाना हो तो नींद अपने आप खुल जाती है, आसल भी हमें पछाड़ नहीं पाता, क्योंकि यहां मकसद है खेलना, पसंद का काम. 
ठीक ऐसे ही खुद से ये बातें करें कि आखिर आप सिगरेट क्यों छोड़ना चाहते हैं और उसी के हिसाब से काम करें. 

2. दोस्त और परिवार की लें मदद 
कई बार आपका वातावरण आपको किसी काम को करने का मोटिवेशन देता है. जैसे कि अगर आप सिगरेट या कोई दूसरी लत छोड़ने की कोशिश में हैं तो अपने आस-पास के दोस्तों या परिवार के लोगों को कहें कि सिगरेट की लत छुड़ाने में वो मदद और मोटिवेट करें. पहले सिगरेट की संख्या पर अंकुश लगाएं और फिर धीरे-धीरे टोकते और समझाते हुए सिगरेट की लत को छोड़ने में साथ दें. 

3. ट्रिगर करने वाली चीजों से बचें
शराब पीने पर हो सकता है कि आपको सिगरेट पीने की भी तलब हो. ऐसे में इससे बचें. ऐसी संगत या कमरे का कोई ऐसा कोना, कोई ऐसी याद जो आपको सिगरेट के करीब ले जाती हो उससे बचने की कोशिश करें. 
कमरे की सफाई मेंटेन रखें, सिगरेट ऐश ट्रे सबसे पहले हटा दें ताकि सिगरेट की महक भी आपको न लगे. 

4. डॉक्टर से लें स्पोर्ट
अगर आपने तय किया है कि आप सिगरेट छोड़ देंगे तो ऐसे में डॉक्टर आपकी मदद कर सकते हैं. डॉक्टर से परामर्श करके सिगरेट छुड़ाने वाले ऐप, क्‍लासेज, काउंसलिंग, टिप्‍स आदि की जानकारी ले सकते  हैं.
इसके अलावा आप  निकोटिन रिप्‍लेसमेंट गम, पैच आदि का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में उठने और बैठने में हो रही है तकलीफ? ये टिप्स आजमा सकती हैं आप

5. फल और सब्जियों का करें सेवन
जब भी आपको लगे कि अब सिगरेट पीने का मन हो रहा है तो ध्यान भटकाएं, सिगरेट की जगह कुछ हेल्दी का खा-पी लें. ये आदत आपके शरीर को  हेल्दी फूड खाने की आदत को स्वीकारने में मदद करेगा और धीरे-धीरे इसका लाभ नजर आएगा.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

6. वर्कआउट करें 
अगर आप फिजिकली एक्टिव रहेंगे तो यकीन मानिए कि सिगरेट की लत को छोड़ने में काफी मदद मिलेगी. फिजिकली फिट रहना, अच्छा खाना, अच्छी नींद लेने की आदत बन जाएगी को खुद ही कभी बुरी आदतों के पास नहीं लौटना चाहेंगे.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget