एक्सप्लोरर

वजन बढ़ाने के लिए क्या करें, जानिए कैसी होनी चाहिए डाइट और एक्सरसाइज

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं. अपने दुबलेपन से परेशान हैं तो खाने में प्रोटीन युक्त चीजों को जरूर शामिल करें. इनसे आपका वजन बढ़ेगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.

आजकल ज्यादातर लोग अपने मोटापे से परेशान रहते हैं. वजन कम करने के लिए जमकर एक्सरसाइज और डाइटिंग करते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपना वजन न बढ़ने से परेशान रहते हैं. जिस तरह वजन घटाना मुश्किल होता है वैसे ही कई लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी काफी मुश्किल होता है. लोग वजन बढ़ाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ खाने से वजन बढ़ने लगता है. बल्कि इसके लिए आपको सही और प्रोटीन युक्त आहार लेना जरूरी है. प्रोटीनयुक्त कई चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छी होती हैं और आपका वजन बढ़ाने में भी सहायक साबित होती हैं. इसके अलावा आपको वजन बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज करना भी जरूरी हो जाता है. आज हम आपको प्रोटीनयुक्त ऐसा खाना बता रहे हैं जो आपका वजन बढ़ना में मदद करेगा. साथ ही वजन बढ़ाने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए.

वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज
हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स का कहना है कि ‘जिन लोगों को वजन बढ़ाना है वो कार्डियो एक्सरसाइज सिर्फ 5 मिनट वार्म-अप के लिए ही करें, हां अगर आप एथलीट हैं तो आप 15-20 मिनट तक कार्डियो कर सकते हैं.

आप जो भी एक्सरसाइज करें अपनी लिमिट से 3-4 किलो वजन ज्यादा उठाएं. जिससे आपके मसल्स का हर एक फाइबर इस्तेमाल हो सकें. इस तरह आपके मसल्स भी बड़े और स्ट्रॉंग होंगे. 

जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें टांगों की एक्सरसाइज में ओलंपिक फिट से लेकर स्नैचिंग और स्क्वाट्स जरूर करने चाहिए, इससे आपकी बॉडी का बेस अच्छा बनेगा. हां अगर आप घर पर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो मेडिसिन बॉल से उछाल कर और बॉल को हाथ में लेकर पेट को ट्विस्ट करने वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं.’ 

सोयाबीन- प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है सोयाबीन. इसमें मग्नीशियम, विटामिन के और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सोयाबीन खाने से मांसपेशियां मजबूत और रिपेयर होती हैं. वजन बढ़ाने के लिए आपको हर रोज सोयाबीन खाना चाहिए.

अंडा- शरीर में प्रोटीन के लिए अंडा भी जरूरी है. अगर आप हर दिन अंडा खाते हैं तो इससे वजन तो बढ़ता ही है साथ ही इससे आपकी मसल्स भी गेन हो सकती हैं. वजन बढ़ाने के लिए आप अंडे का सफेद हिस्सा खाएं. अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी और विटामिन बी-12 होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं.

मसूर की दाल- अगर आप चिकन और अंडे नहीं खाते तो ऐसे शाकाहारी लोग मसूर की दाल खा सकते हैं मसूर की दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प है. मसूर की दाल में मौजूद प्रोटीन आपके दिल के हेल्दी को बनाए रखने, पाचन में मदद करने और ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है.

आलू- प्रोटीन के लिए आप आलू भी खा सकते हैं इससे शरीर को कई दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं. एक उबला हुआ मैश आलू प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. हां आपको आलू खाते वक्त समय का ध्यान रखना है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है. 

ओट्स- ओट्स प्रोटीन का एक बहुत ही शानदार स्रोत माना जाता है. आप ताजा फल और नट जैसे अलग-अलग हेल्दी फूड्स के साथ इसे खा सकते हैं. कई बार लोग डाइट प्लान अपनाते हैं वो ओट्स का सेवन ब्रेकफास्ट में करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज दोपहर के खाने में शामिल करें ये 5 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget