एक्सप्लोरर

योग से पहले और बाद में क्या खाना हो सकता है शरीर के लिए फायदेमंद, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

योग से जुड़े तमाम एक्सपर्ट्स ये कहते हैं कि स्वस्थ और संतुलित आहार से ही योग का पूरा लाभ मिलता है. योग से पहले और बाद में खाने को लेकर अलग-अलग लोगों के अपने विचार हैं. जानते हैं इसके बारे में.

योग करने के फायदे अनगिनत हैं. योग शरीर, मन और आत्मा के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य का स्रोत है. इससे हमारा शारीरिक विकास होता है, मानसिक तनाव कम होता है और मन की शांति और आत्मीय एकाग्रता मिलती है. योग करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव का समाधान होता है और स्वस्थ रहने की क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा, योग श्वास-तंत्र को सुधारने, आंत्र को संतुलित करने, और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है. योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि वह हमें शांति, संतुलन और अंतर्दृष्टि की अनुभूति कराता है.

योग से जुड़े तमाम एक्सपर्ट्स ये कहते हैं कि स्वस्थ और संतुलित आहार से ही योग का पूरा लाभ मिलता है. योग से पहले और बाद में खाने को लेकर अलग-अलग लोगों के अपने विचार हैं. तमाम लोगों का मानना है कि योग से पहले और बाद में खाली पेट रहना फायदेमंद होता है वहीं कुछ लोगों की राय इससे विपरीत रहती है. आज के इस दौर में योग का प्रचलन  तेजी से बढ़ रहा है. योग का प्रभाव पूरी दुनिया में देखते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि योग से पहले और बाद में कब और कितनी मात्रा में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है. 

योग के पहले क्या खाना चाहिए?

अगर आप सुबह खाली पेट योग करते हैं तो यह सबसे अधिक फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप सुबह कुछ खाना चाहते हैं तो केला या जामुन जैसे फलों को खाएं. इसके अलावा अगर आप सुबह योगाभ्यास करते हैं तो दही, फलों की स्मूदी और दलिया या प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी शरीर को उर्जा मिलेगी और आप सही तरह से योगाभ्यास भी कर पाएंगे. शाम में योग करने वाले लोग 1 घंटे पहले उबली सब्जियां, नट्स और सलाद का सेवन कर सकते हैं. 

पानी जरूर पिएं

योग करने से पहले पानी जरूर पिएं. एकदम खाली पेट भी योग करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. खाली पेट योग करने से कई बार शरीर में निर्जलीकरण की समस्या होती है, साथ ही ऊर्जा भी नहीं रहती है जिस वजह से योग करते ही हाथ- पैर ढीले पड़ जाते हैं. 

योग से पहले चाय ना पिएं

योग करने से पहले चाय ना पिएं क्योंकि इसको पीने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और आप बीच योग में ही थकने लग जाते हैं. योग करने के 15-20 मिनट बाद आप चाय पी सकते हैं इससे आपको ये समस्या नहीं होगी.

योगा करने से पहले इन चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है.
1. दही
2. पानी
3. फलों की स्मूदी
4. शकरकंद 
5. ओट्स या दलिया
6. भिगोए हुए बादाम

योग के बाद क्या खाना चाहिए?

योग के बाद 30 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना-पीना चाहिए. योग करने के कम से कम 1 घंटे बाद कुछ पौष्टिक आहार का सेवन करें. आप योग करने के बाद उबले हुए अंडे, दही, अनाज, सब्जी नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं. योगाभ्यास के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है. योग करने के बाद फ्रूट सलाद, अंडे, ग्रीन टी, केला और विटामिन सी से युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं.

योग करने के कितनी देर बाद पिएं पानी?

योग करने से पहले आप पानी पी सकते हैं लेकिन योग के तुरंत बाद पानी पीने से बचें. योगाभ्यास के लगभग 20-30 मिनट बाद पानी पीना फायदेमंद माना जाता है. योग के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Zumba Dance: अच्छे-खासे वर्कआउट से है ज्यादा फायदेमंद, जुंबा डांस से घटाए मोटापा और वजन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget