एक्सप्लोरर

क्या होता है शुगर फ्री गुड़? जानें ये डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना सही

Sugar Free Jaggery : डायबिटीज मरीजों के लिए इन दिनों शुगर फ्री गुड़ काफी ज्यादा ट्रेंड में है. यह गुड़ डायबिटीज मरीजों के लिए कितना सही होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Sugar Free Jaggery : आज के समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरुक हो रहे हैं, जिसमें कई तरह के खानपान में बदलाव देखआ जा रहा है. बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने खाने-पीने में मीठा कम करने लगे हैं. मुख्य रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी से परहेज सबसे जरूरी होता है. ऐसे में कई बार लोग गुड़ को चीनी का हेल्दी विकल्प मान लेते हैं. लेकिन अब बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें शुगर फ्री गुड़. आइए जानते हैं क्या है शुगर फ्री गुड़ और क्या वाकई यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है?

क्या होता है शुगर फ्री गुड़?

गुड़ पारंपरिक रूप से गन्ने के रस या खजूर के रस से तैयार किया जाता है, जिसमें नेचुरल शुगर यानी ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है. आमतौर पर गुड़ को हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कुछ एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं.

वही, शुगर फ्री गुड़ को इस तरह से तैयार किया जाता है कि उसमें प्राकृतिक मिठास तो बनी रहती है, लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम किया जाता है, जिससे वह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से न बढ़ाए. कई बार इसे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स या हर्बल स्वीटनर्स के साथ भी मिलाकर बनाया जाता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना सही है?

डायबिटीज के मरीजों को किसी भी प्रकार का शुगर, चाहे वह नैचुरल हो या प्रोसेस्ड नियंत्रित मात्रा में ही लेनी चाहिए. अगर शुगर फ्री गुड़ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है और बिना रिफाइंड शुगर के बनाया गया है, तो यह सामान्य चीनी की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता है. लेकिन फिर भी डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करनी चाहिए. 

क्या है शुगर फ्री गुड़ के फायदे?

शुगर फ्री गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जिससे एनीमिया की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है. यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है. साथ ही सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में यह मददगार साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें - प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, इग्नोर करने से जा सकती है आपकी जान

क्या बरतें सावधानी?

अगर आप इस गुड़ का सेवन कर रहे हैं, तो अपना ब्लड शुगर मॉनिटर करते रहें.  डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लिए बिना इसे डेली डाइट में शामिल न करें. शुगर फ्री गुड़ खरीदते समय पैकेजिंग पर दिए गए न्यूट्रिशन फैक्ट्स ध्यान से पढ़ें. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget