एक्सप्लोरर

Knee Pain: घुटनों में लगातार होने लगा है दर्द तो इस बीमारी के हो सकते हैं संकेत, ऐसे करें पहचान

हमारी हड्डियों के बीच कार्टिलेज होती है, जो गाड़ी के पहियों में स्टील के फ्रेम में टायर की तरह होती है, जो सड़क पर लगने वाले झटकों को कम कर एक गद्दी की तरह काम करती हैं.

Knee Pain Disease : क्या आप भी घुटनों के दर्द से परेशान हैं. क्या लगातार दर्द असहनीय होता जा रहा है. अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि कभी बुजुर्गों की बीमारी समझी जाने वाली ऑस्टियो आर्थराइटिस अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है. साल 2019 तक भारत में इसके करीब 6.2 करोड़ केसेस थे. दरअसल, सड़क, घर, ऑफिस में लगे हार्ड सरफेस और जूते, हील और हार्ड सोल वाले फुटवियर से घुटनों का कार्टिलेज जल्दी खराब होने का खतरा रहता है.

इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल, खाने में कैल्शियम, विटामिन-डी की कमी, लो फिजिकल एक्टिविटी से इसकी दिक्कतें बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ऑस्टियो आर्थराइटिस क्या है, यह कितनी खतरनाक है और इससे कैसे बच सकते हैं...

ऑस्टियो आर्थराइटिस क्यों खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑस्टियो आर्थराइटिस (Osteoarthritis) एक तरह का गठिया ही है, जो कभी बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था लेकिन आजकल कम उम्र वाले भी इस समस्या से जूझ रहे हैं. कार्टिलेज घिसता नहीं है लेकिन एक बार अगर यह खराब हो जाए तो दोबारा से बन नहीं पाता है. अगर किसी की हड्डी एक बार टूट जाए तो फिर से जुड़ जाती है, लेकिन ऑस्टियो आर्थराइटिस में खराब हो रहा कार्टिलेज दोबारा से रिपेयर नहीं हो पाता है. इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

ऑस्टियो आर्थराइटिस कौन सी बीमारी है

हमारी हड्डियों के बीच कार्टिलेज होती है, जो गाड़ी के पहियों में स्टील के फ्रेम में टायर की तरह होती है, जो सड़क पर लगने वाले झटकों को कम कर एक गद्दी की तरह काम करती हैं. कार्टिलेज सभी जॉइंट्स के बीच होती है लेकिन पैरों के कार्टिलेज ऑस्टियोआर्थराइटिस की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं. अगर एक बार ये कराब हो जाए तो दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. घुटने तक बदलने की नौबत आ सकती है.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

ऑस्टियो आर्थराइटिस की शुरुआत कैसे होती है

1. शुरू-शुरू में उठने-बैठने में दिक्कत होती है.

2. कभी-कभी घुटनों में दर्द होता है.

3. कार्टिलेज को ज्यादा नुकसान पहुंचने पर दर्द बढ़ जाता है.

4. हड्डियां आपस में रगड़ने लगती है और परेशानी बढ़ जाती है.

जॉइंट और कार्टिलेज को सेफ रखने के लिए क्या करें

1. डेली एक्सरसाइज करें.

2. वजन कंट्रोल रखें.

3. चोट, दर्द को इग्नोर न करें, डॉक्टर की सलाह लें.

4. कुशन वाले फुटवियर पहनें.

5. पोश्चर का ख्याल रखें.

6. स्मोकिंग को बाय-बाय कहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget