एक्सप्लोरर

Kissing Disease: क्या है किसिंग डिजीज जिसके चलते ब्रिटेन की छात्रा को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, जानें इसके लक्षण

किसिंग डिजीज किस करने के साथ साथ एक ही सिगरेट पीने, एक ही स्ट्रॉ से कुछ पीने और यहां तक कि एक ही गिलास से पानी पीने से भी बो सकती है.

Kissing Disease: दुनिया अभी कोरोना वायरस के कहर से पूरी तरह उबर नहीं पाई है और अब किसिंग डिजीज ने कई देशों में खतरे की घंटी बजा दी है. ब्रिटेन समेत कई देश ग्लेंडुअर फीवर यानी किसिंग डिजीज (kissing Disease)के खतरे में आ गए हैं. व्यक्ति की लार के संपर्क में आने से होने वाली ये संक्रामक बीमारी ग्लैंडुलर बुखार (glandular fever)का कारण बन जाती है. ब्रिटेन में इस वायरस से संक्रमित एक कॉलेज स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चलिए जानते हैं कि ये क्या बीमारी है और इसके लक्षण क्या हैं.

क्या है किसिंग डिसीज 
किसिंग डिजीज एपस्टीन बर्र नामक वायरस से इंसान में फैलती है. इसके बाद संक्रमित व्यक्ति की लार से ये बीमारी दूसरे शख्स को संक्रमित कर देती है.  किस करने यानी चूमने,खांसने और छींकने के साथ साथ एक चम्मच से खाने, एक ही सिगरेट पीने, एक गिलास से पानी पीने और एक स्ट्रॉ से कुछ पीने से भी ये वायरस संक्रमण फैला रहा है.

किसिंग डिजीज के लक्षण  

किसिंग डिजीज का वायरस जब शरीर में आता है तो सबसे पहले गले में बदलाव दिखता है. खांसी, गले में खराश और टॉन्सिल का अहसास होता है. व्यक्ति का गला दर्द करने लगता है और उसे ग्लैंडुलर बुखार आ जाता है. इस बुखार में गले की ग्रंथि में सूजन आ जाती है. इसके बाद व्यक्ति को उल्टियां तक होने लगती हैं और बार बार पसीना आने लगता है.

तेज बुखार के साथ साथ बॉडी पर रैशेज होना, सिर में और शरीर में दर्द होना, भूख मर जाना, लिवर में दर्द होना भी इसके लक्षण हैं. इस बीमारी को किसिंग डिजीज इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ये लार यानी स्लाइवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाती है.

किसिंग डिजीज का प्रभाव  
किसिंग डिजीज का सबसे ज्यादा प्रभाव लिवर पर पड़ता है. ये वायरस सबसे ज्यादा लिवर पर असर डालता है. इसके चलते लिवर फेलियर और हेपेटाइटिस भी हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर लोगों को परहेज करने की सलाह देते हैं. हाइजीन बरतने के साथ साथ दूसरी सावधानियों का पालन करके इस बीमारी से दूर रहा जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget