एक्सप्लोरर

Blue Java Banana: कभी देखा है नीले रंग का केला, गजब है इसका स्वाद, जबरदस्त हैं फायदे

ब्लू जावा बनाना खाने में एकदम वनीला आइसक्रीम की तरह होता है. यह देखने में नीले रंग का है. इसे खाने से शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. पेट के लिए यह रामबाण से कम नहीं है.

Blue Java Banana : पीला केला तो हम सभी ने देखा है लेकिन क्या आपने कभी नीला केला देखा है. आप सोच रहे होंगे भला केला भी कभी नीला होता है. जी हां, नीले रंग का भी केला होता है. इसे ब्लू जावा बनाना (Blue Java Banana) कहा जाता है. इसका बनावट मलाईदार होता है. ये नीले रंग का जावा मूसा बालबसियाना और मूसा एक्यूमिनता का हाइब्रिड है. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं नीला केला कहां पाया जाता है, इससे शरीर को क्या-क्या लाभ होते हैं... 
 
ब्लू जावा बनाना कहां उगाया जाता है
नीले जावा केले की खेती दक्षिण पूर्व एशिया में होती है. इसके अलावा हवाई द्वीपों में भी इन केलों की खेती होती है. यह ज्यादातर ठंडे प्रदेशों और कम तापमान वाली जगहों पर होता है. इस केले का टेस्ट आइसक्रीम जैसा होता है.  सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसका टेस्ट वनिला आइसक्रीम जैसा बता रहे हैं. इसी वजह से इसे आइसक्रीम केला भी कहते हैं.  
 
 
ब्लू जावा बनाना के फायदे
 
1. आयरन से भरपूर
ब्लू जावा बनाना में आयरन भर-भरकर पाया जाता है. इससे शरीर में एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली बीमारी नहीं होती है. यह शरीर में आयरन की कमी दूर कर कई तरह से फायदे पहुंचाता है.
 
2. कब्ज से छुटकारा
ब्लू जावा केला पेट के लिए बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है. इससे कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. पेट की अन्य समस्याओं में भी इस केले को उपयोगी बताया जा रहा है. 
 
3. तनाव होगा दूर
कई रिसर्च में बताया गया है कि ब्लू जावा बनाना तनाव से राहत दिला सकता है. इसमें ऐसा प्रोटीन होता है, जो शरीर को रिलैक्स मोड में पहुंचाता है. इससे डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. इस केले में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को ठीक रखता है.
 
 
4. शरीर को ऊर्जावान बनाए
नीले केले के सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और ताकत मिलती है. नियमित तौर पर दूध के साथ इसे खाने से शरीर चुस्त और तंद्रुस्त बनता है. इससे कमजोरी दूर होती है और कई बीमारियों से राहत मिलती है.
 
5. डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा बनाए
ब्लू जावा बनाना में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करता है. इससे पेट से जुड़ी कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget