एक्सप्लोरर

सेहत के लिए जरूरी माने जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट क्या होते हैं, जान लें इनके प्रकार

शरीर में अगर फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ जाए तो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है. इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. एंटीऑक्सीडेंट इनसे बचाता है और कोशिकाओं को सहेजकर रखता है.

Antioxidants : सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह शरीर को विटामिंस और प्रोटीन की जरूरत होती है, उसी तरह एंटीऑक्सीडेंट भी बेहद जरूरी होता है. ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखते हैं और कोशिकाओं (Cells) को डैमेज होने से बचाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट में कैंसर रोधी गुण (Anti-Cancer Properties) होते हैं, जो कुछ तरह की जानलेवा बीमारियों को रोकने में भी मदद करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्सीडेंट्स कहां-कहां से मिलते हैं, ये कितने तरह के होते हैं और इनके फायदे...

एंटीऑक्सीडेंट क्या होते हैं

शरीर में अगर फ्री रेडिकल्स की मात्रा बढ़ जाए तो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने  लगता है. इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. एंटीऑक्सीडेंट इनसे बचाता है और कोशिकाओं को सहेजकर रखता है. यह एक तरह का कंपाउंड होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. एंटीऑक्सीडेंट कई तरह के होते हैं और फूड्स में पाए जाते हैं.

सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स किन चीजों से मिलते हैं

एंटीऑक्सीडेंट्स सब्जियों और फलों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं. बीटा-कैरोटीन, विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर फूड्स एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे सोर्स होते हैं. राजमा, पालक, टमाटर, लहसुन, धनिया, अदरक, चुकंदर, आंवला, अनार और डार्क चॉकलेट में भी एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूटकर भरे होते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट कितने तरह के होते हैं

1. विटामिन

विटामिन सी और ई बेहद शक्तिशाली ऑक्सीडेंट हैं, जो फलो और सब्जियों में पाए जाते हैं. ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. विटामिन ई स्किन और बालों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है.

2. बीटा-कैरोटीन

बीटा-कैरोटीन (Beta Carotene) भी एक एंटीऑक्सीडेंट है. ये गाजर समेत पीले और नारंगी रंग के फलों-सब्जियों में पाए जाते हैं. इन्हें खाने से कई तरह की समस्याएं शरीर तक नहीं पहुंच पाती और हम हेल्दी बने रहते हैं.

3. ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन

ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन भी एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

4. पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स

पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स एक ही कैटेगरी के एंटीऑक्सीडेंट हैं. पॉलीफेनोल्स चाय, कॉफी और डार्क चॉकलेट में पाए जाते हैं,जबकि फ्लेवोनोइड्स फलों, सब्जियों और नट्स से शरीर को मिलते हैं.

5. कोएंजाइम क्यू10

कोएंजाइम क्यू10 भी एंटीऑक्सीडेंट है, जो एनर्जी प्रोड्यूस करने में मदद करती है. इससे दिल की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोलेस्ट्रॉल या बीपी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget