एक्सप्लोरर

शरीर में ऐसा क्या कम हो जाता है कि कुछ लोगों छोटे कद के ही रह जाते हैं?

जब इंसान का शरीर विकास कर रहा होता है तो उसे बढ़ने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है. अगर इस दौरान इन चीजों की शरीर में कमी हो जाए तो फिर इंसान की लंबाई प्रभावित हो जाती है.

धरती पर भांति-भांति के इंसान हैं. कोई बहुत गोरा है तो कोई बहुत काला. कोई बहुत लंबा है तो कोई बहुत छोटा. किसी के बाल भूरे हैं तो किसे के काले. हालांकि, हर इंसान के अलग होने के पीछे एक विज्ञान काम करता है. इसी तरह से बहुत लंबे और बहुत छोटे कद के लोगों के पीछे भी एक विज्ञान काम करता है.

चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि किसी इंसान के शरीर में ऐसा क्या कम हो जाता है कि उसकी लंबाई नहीं बढ़ती. इसके साथ ही हम ये भी आपको बताएंगे कि अगर लंबाई बढ़ानी है तो इंसान को क्या करना चाहिए.

कोई इंसान छोटे कद का क्यों होता है

किसी इंसान के छोटे कद के होने के पीछे कई कारण होते हैं. इन्हीं में से एक कारण है आनुवंशिकी. आनुवंशिकी कारणों की बात करें तो, अगर किसी के माता-पिता का कद छोटा है, तो उनके बच्चों की लंबाई कम होने की संभावना ज्यादा होती है. 

आप अगर अपने आसपास देखेंगे तो आपको ऐसा कई लोगों में देखने को मिल जाएगा. पोषण की कमी दूसरा कारण है. इंसान हो या जानवर, शारीरिक विकास के लिए उचित पोषण बेहद जरूरी है. खासतौर से बचपन में, जब शरीर का तेजी से विकस हो रहा हो, तब पोषण की कमी से लंबाई प्रभावित हो सकती है.

इन चीजों की कमी लंबाई पर असर डालती है

जब इंसान का शरीर विकास कर रहा होता है तो उसे बढ़ने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है. अगर इस दौरान इन चीजों की शरीर में कमी हो जाए तो फिर इंसान की लंबाई प्रभावित हो जाती है. इसमें, प्रोटीन, विटामिन और खनिज मुख्य हैं. दरअसल, प्रोटीन शरीर की लंबाई और विकास के लिए जरूरी है.

अगर इसकी कमी हो जाए तो मांसपेशियों का विकास रुक सकता है. जबकि, विटामिन और खनिज की वजह से भी ऐसा होता है. जैसे कैल्शियम, विटामिन D और जिंक ऐसे तत्व हैं जो हड्डियों के विकास में सहायक होते हैं. अगर किशोरावस्था में शरीर में इनकी कमी हो जाए तो हड्डियों का विकास प्रभावित हो जाता है में रुकावट आ सकती है.

हार्मोन की भी होती है भूमिका

ऊपर बताई गई चीजों के अलावा इंसान के शरीर की लंबाई में हार्मोन की भी भूमिका होती है. खासतौर से ग्रोथ हार्मोन. ये हार्मोन पिट्यूटरी ग्लैंड द्वारा शरीर में बनते हैं और शरीर की लंबाई को प्रभावित करते हैं. अगर किसी इंसान के अंदर ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, तो यह शरीर की लंबाई और मोटाई में रुकावट पैदा कर सकता है.

अब आते हैं कि अगर किसी को अपनी लंबाई बढ़ानी है तो वो क्या करें. लंबाई बढ़ाने की सही उम्र 11 से 17 साल के बीच की होती है. इस दौरान अगर आपके शरीर को सही पोषण मिला तो आपका शरीर अच्छी तरह से विकास करेगा. इसके अलावा अगर आपके घर में किसी की लंबाई नहीं बढ़ रही है तो इसी उम्र के बीच डॉक्टर से इसके बारे में सलाह लें.

ये भी पढ़ें: इजरायल अगर ईरान की न्यूक्लियर साइट उड़ा देता है तो क्या परमाणु बम जैसी होगी तबाही? जानें ये कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget