एक्सप्लोरर

Weight Gain: नहीं समझ पा रहे हैं क्यों बढ़ रहा है तेजी से वजन? ये हो सकते हैं संभावित कारण

Unexplained Weight Gain: गलत डाइट लेने से लेकर फिजिकल एक्टिविटी न करने तक वजन बढ़ने के बहुत से कारण होते हैं. पर जब समझ न आए कि क्यों बढ़ रहा है वजन तो ऐसे पहचानें समस्या.

Possible Reasons Behind Unexplained Weight Gain: वजन बढ़ने के बहुत से कारण होते हैं और हममें से ज्यादातर उन कारणों से वाकिफ होते हैं. हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि कोई गलती न करने के बावजूद वजन बढ़ता ही चला जाता है और समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है. इसके पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं जैसे स्ट्रेस या ठीक से न सोना आदि. जानते हैं विस्तार से.

स्ट्रेस

यह शब्द सुनने में जितना छोटा सा है इससे होने वाले नुकसान उतने ही बड़े हैं. कोई व्यक्ति जब लंबे समय तक स्ट्रेस में रहता है तो उसके बहुत से हॉरमोन प्रभावित होने लगते हैं जो वेट गेन का कारण बनते हैं. ये स्ट्रेस काम से लेकर घर परिवार या बीमारी तक किसी भी प्रकार का हो सकता है.

Binge ईटिंग 

वेट गेन होने के पीछे एक कारण Binge Eating Disorder भी है. कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें सारे दिन ऐसे ही भूख लगती रहती है और वे ऊट-पटांग स्नैक्स खाते रहते हैं. दरअसल इसके पीछे वजह Binge ईटिंग डिसऑर्डर हो सकता है. इस कारण दिन भर कुछ न कुछ चुगते रहने से वजन बढ़ने लगता है.

नींद पूरी न होना 

सही नींद स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी है. इससे वेट भी बहुत हद तक प्रभावित होता है. जो लोग रात में ठीक से नहीं सोते या देर रात तक जागते रहते हैं उन्हें भी वेट गेन की समस्या होती है. अगर नींद नहीं पूरी होगी तो बिना बात के भी वजन बढ़ेगा.

हाइड्रेटेड न रहना

शरीर में पानी की सही मात्रा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है. अगर आप उचित मात्रा में पानी नहीं पीते तो मान लीजिए की वेट बढ़ना तय है. इससे टॉक्सिन्स बॉडी से निकल नहीं पाते तमात तरह की बीमारियां पैदा करते हैं.

अंडरएक्टिव थायरॉएड

अंडरएक्टिव थायरॉएड को हाइपोथायरॉडिज्म भी कहते हैं. इस कंडीशन में आपकी थायरॉएड ग्लैंड जरूरत भर के हारमोन नहीं बना पाती और वजन बढ़ता है. इस समस्या से निपटने कि लिए दवाई के साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Food Identification: इन 5 मसालों की शक्ल में रेत और भूसा तो नहीं खा रहे आप, जान लें असली-नकली का फर्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget