एक्सप्लोरर

Weight Loss Journey: वेटलॉस के दौरान नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, भारी पड़ सकती है स्ट्रेटजी

Weight Loss: ज्यादातर लोगों को पता होता है कि वजन घटाने के लिए क्या करना है. लेकिन इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि वेट लॉस जर्नी को मजेदार कैसे बनाएं और क्या ना करें.

Lose Weight Fast: जब भी वजन तेजी से घटाना होता है तो आप सबसे पहले ऑइली फूड को खाना कम करते हैं. साथ में कैलरी बढ़ाने वाली ड्रिंक्स पर ध्यान देने से लेकर हर बाइट स्वीट में कटौती करने लगते हैं. ताकि मनचाही फिगर और बॉडी जल्दी से जल्दी पाई जा सके. इस सबके बीच कब आप अपने भोजन और इससे जुड़ी आदतों को लेकर एक्स्ट्रा केयर फुल हो जाते हैं, खुद आपको पता नहीं चलता. ऐसे में कई बार आपका इतना अधिक सजग होना लाइफ को स्ट्रेसफुल बना देता है.

यहां आपको उन खास चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो आपकी डायटिंग और वेट मैनेजमेंट की जर्नी को तनावपूर्ण बना सकती हैं. इनसे वजन कम होने की जगह कई बार बढ़ने भी लगता है, ऐसा स्ट्रेस हॉर्मोन्स के कारण होता है. साथ ही आप हेल्दी की जगह बीमार नजर आने लगते हैं. इसलिए जब वजन कम करने का प्लान बनाएं तो यहां बताई जा रही बातों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें...

​अडॉप्टेशन टाइम को समझना है जरूरी

  • जब आप कोई भी डायट प्लान फॉलो करते हैं तो शरीर को उस बदलाव को स्वीकारने में समय लगता है. इसलिए इस तरह के बदलाव का असर दिखने में समय लगता है. यह समय हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है क्योंकि सभी का शरीर अलग तरह से रिऐक्ट करता है. ऐसे में यदि आपकी बॉडी को अडप्ट होने में समय लग रहा है तो आप निराश ना हों.
  • क्योंकि आमतौर पर शरीर को 12 हफ्ते यानी तीन महीने का समय लगता है बदली हुई डायट का सेहत पर असर दिखाने में, खासतौर पर बात जब वजन घटाने की हो तब. इसलिए हार मानकर या निराश होकर प्रयास करना ना छोड़ें और इस बात का तनाव ना लें कि वजन घट नहीं रहा है.

जिंदगी का मकसद ना बनाएं

  • कुछ लोग यह वजन घटाने के प्लान के साथ यह गलती करते हैं कि वे इसे जिंदगी का एकमात्र मकसद बना लेते हैं. ऐसे में अपनी हर सांस के साथ उन्हें यही ध्यान आता रहता है कि किधर से एक इंच फैट घटा है या किधर इंचभर फैट बढ़ गया है!
  • इस तरह की सोच तनाव पैदा करती है, जिससे बॉडी में स्ट्रेस हॉर्मोन्स जैसे, कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है. यह हॉर्मोन डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरह से हेल्थ पर नकारात्मक असर डालता है और वेट बढ़ने की वजह भी बनता है, बॉडी में ब्लोटिंग भी बढ़ाता है.

ये कोई सजा नहीं है

फिट रहने और वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है. इसे फन की तरह करें. एक्सर्साइज मूड बूस्टर का काम करती है, जब आप इसे खुश होकर करते हैं. लेकिन जब आप इसे सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि आपको पतला होना है तो यह आपको एक बोझ की तरह लगने लगती है. यकीन मानिए, खुश होकर की गई एक्सर्साइज जल्दी पॉजिटिव रिजल्ट देती है. इसलिए इसे सजा मानकर ना करें.

भोजन अपराध या जहर नहीं है!

  • फिटनेस फ्रीक लोग कई बार अपने द्वारा खाए जाने वाले हर निवाले को बहुत सोच-समझकर लेते हैं. वजन घटाने के लिए खुद के साथ इतना सख्त होने की जरूरत नहीं होती है. ध्यान रखें कि वजन घटाने का मकसद लेकर चल रहे हैं तब भी  भोजन करना कोई क्राइम नहीं है!
  • आपको जितनी भूख लगी है, उतना भोजन करें लेकिन ओवर इटिंग से बचें. हर बाइट को बहुत चबाकर और आराम से खाएं, इससे पेट जल्दी भरता है और भोजन कम खाया जाता है.

जिंदगी के साथ कदमताल

  • वजन कम हो जाए और फिटनेस बनी रहे, आपकी डायटिंग का मकसद यही होना चाहिए. इसलिए खाए हुए भोजन को पचाने के लिए वॉक करें. वॉक करने से शरीर की 80 प्रतिशत मसल्स की एक्सर्साइज होती है. स्ट्रेस भी दूर रहता है और खुद के साथ एक कनेक्टिविटी फील होती है. 
  • यही वजह है कि डायटिंग के दौरान या वेट लॉस जर्नी के दौरान आपको इतना कम नहीं खाना है कि वॉक करते समय चक्कर आएं या शरीर में एनर्जी की कमी फील हो. हेल्दी खाएं, सही मात्रा में खाएं और मनचाही चीजें खाएं सिवाय ऑइली और मैदा युक्त फूड के.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें-

पतीले में बनी दाल के लाजवाब फायदे, इसमें छिपा है पुराने लोगों की लंबी उम्र का राज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
Video:
"तमन्ना भाटिया के अंदाज में" नजाकत भरी अदाओं से हसीना ने डांस से उड़ाया गर्दा- वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
Embed widget