एक्सप्लोरर

Weight Loss Drink: सर्दियों में वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे असरदार ड्रिंक, जानिए बनाने का तरीका

Immunity Booster Drink: सर्दियों में वजन घटाने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए इस ड्रिंक को जरूर पिएं. हल्दी, लहसुन, काली मिर्च और तुलसी से बनने वाले इस पेय को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Winter Weight Loss Drink: सर्दियों में वजन तेजी से बढ़ता है. ऐसे में आपको वर्कआउट के साथ कुछ ऐसे आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय करते रहना चाहिए, जिससे वजन घटाने में आसानी हो. अगर आप घर में रहकर मोटे हो गए हैं तो इन घरेलू चीजों की मदद से अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं. हम आपको आसानी से बनने और वेट लॉस करने वाला एक परफेक्ट ड्रिंक बता रहे हैं. जो आपके वजन घटाने में मदद करेगा. इसके लिए आपको लहसुन, तुलसी, अदरक, काली मिर्च और हल्दी की जरूरत होगी. खास बात ये है कि इस ड्रिंक से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत बनेगी और वजन भी कम हो जाएगा. जानते हैं बनाने का तरीका.

कैसे तैयार करें वेट लॉस ड्रिंक?

1- एक छोटी कली लहसुन
2- 1 इंच कच्ची हल्दी या 1 ग्राम हल्दी पाउडर
3- 1 चुटकी काली मिर्च
4- 5 से 6 तुलसी के पत्ते
5- 1 टीस्पून नींबू का रस

वेट लॉस ड्रिंक बनाने का तरीका

सबसे पहले लहसुन को छीलकर उसकी कली को क्रश करके 1 गिलास पानी में डाल दें. इस कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे आप चाहें तो तुरंत पी सकते हैं. हालांकि इसे थोड़ी देर बाद जब सारी चीजें अच्छी तरह से छुल जाएं, उसके बाद पीने से ज्यादा फायदा होगा. आप चाहें, तो इसमें थोड़ा अदरक भी मिला सकते हैं. 

ड्रिंक के फायदे

इस ड्रिंक में लहसुन फैट बर्न का काम करता है. इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम हो जाता है. काली मिर्च से हमारा मेटाबॉजिल्ट सही से काम करता है और वजन खुद-ब-खुद कम होने लगता है. वहीं हल्दी ऑर्गन्स के बीच वाले फैट को कम करता है. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेट्री का गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं. नींबू, अदरक और तुलसी भी वजन कम करने में कारगर साबित होते हैं. 

कितनी बार पीएं ये ड्रिंक?

गर्मियों में सिर्फ 1 ही गिलास पीना आपके लिए काफी है. सुबह खाली पेट आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं. इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगा. हां 1 गिलास से ज्यादा इस ड्रिंक का सेवन न करें. ज्यादा पीने से आपको डायरिया, लूज मोशन जैसी परेशानी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Benefits Of Sweet Potato: आंखों को लंबी उम्र तक रखना है स्वस्थ तो सर्दियों में खूब खाएं शकरकंद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget