एक्सप्लोरर

Water Fasting Benefits: वाटर फास्टिंग का बढ़ रहा है क्रेज, क्या आप जानते हैं ये कितना है सेफ?

Water Fasting: तरह-तरह के डाइट के बीच इन दिनों लोगों के बीच वाटर फास्टिंग का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है. इसमें लोग 24-72 घंटे के बीच सिर्फ पानी पीते हैं.

Water Fasting Benefits: वाटर फास्टिंग के दौरान लोग पानी के अलावा कुछ नहीं खाते हैं. कई लोग तेजी से वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा मानते हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह सभी लोगों के लिए इस तरह की फास्टिंग सही नहीं है. क्योंकि शरीर पर इसका बुरा असर होता है. 

वाटर फास्टिंग शरीर के लिए ठीक है या नहीं?

आजकल ओवरवेट और माटापे से करोड़ों लोग परेशान है.लोग आज के समय में वजन कम करने के लिए तरह-तरह का उपाय निकाल रहे हैं. आजकल पूरी दुनिया में वजन कम करने के लिए एक खास तरह की फास्टिंग ट्रेंड का हिस्सा बनती जा रही है. वह है वाटर फास्टिंग.वाटर फास्टिंग में लोग 24-72 घंटे तक बिना कुछ खाए सिर्फ पानी पीकर रहते हैं. कई लोग इस फास्टिंग को 7 दिनों तक करते हैं ताकि से तेजी से वजन कम हो सके. अब सवाल यह उठता है कि यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है या नहीं?

सभी के लिए वाटर फास्टिंग ठीक नहीं है

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वाटर फास्टिंग शरीर के लिए अच्छा तो होता है क्योंकि इससे शरीर की जितनी भी टॉक्सिन होती है वह बाहर निकल जाती है. लेकिन लोगों को सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि नींबू पानी, नारियल पानी और शिकंजी भी पीना चाहिए. यह सभी ड्रिंक्स शरीर में टॉक्सिक एलीमेंट को बाहर निकालकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं. इस तरह की फास्टिंग करने से कैलोरी और कार्ब्स इनटेक अचानक से कम हो जाता है. जिससे शरीर को काफी ज्यादा फायदा मिलता है. हालांकि वाटर फास्टिंग कुछ लोगों के लिए ठीक है यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है. कुछ लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. 


24-48 घंटे तक वाटर फास्टिंग शरीर के लिए ठीक है लेकिन इससे ज्यादा देर करने से शरीर में एंजाइम का बैलेंस बिगड़ने लगता है. जिसके कारण लॉन्ग टर्म दिक्कत हो सकती है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि वाटर फास्टिंग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन इससे वजन को तुरंत कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. जिन लोगों को लगता है कि वह 2-3 दिन में पानी पीकर वजन को कंट्रोल में कर लेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. वाटर फास्टिंग के बाद हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है इससे वजन कंट्रोल में रहता है. 

किन लोगों को नहीं करना चाहिए वाटर फास्टिंग

डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर, प्रेग्नेंट महिला, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को वाटर फास्टिंग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. अगर आप इस तरह की फास्टिंग करने का सोच भी रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि इससे तबीयत बिगड़ सकती है. इसके अलावा इंस्टेंट वेट लॉस के लिए वाटर फास्टिंग सही नहीं है कि जल्दबाजी के चक्कर में आपकी तबीयत खराब हो सकती है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अचानक से वजन कम होने लगता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget