एक्सप्लोरर

Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां

Vitamin B-12 Food: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से डिमेंशिया, एनीमिया और हड्डियों के रोग होने लगते हैं. आप खाने में इन 10 प्राकृतिक चीजों को शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 (Vitamin B12) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन बी-12 की जरूरत होती है. विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग और नर्वस सिस्टम प्रभावित होते हैं. शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. फोलिक एसिड को शरीर तक पहुंचाने में भी विटामिन बी-12 मदद करता है. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. इससे मानसिक समस्याएं, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी और एनीमिया का खतरा बढ़ता है. आप खान-पान में विटामिन बी-12 से भरपूर चीजों का सेवन कर कमी को पूरा कर सकते हैं. जानते हैं विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ कौन से हैं और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं. 


Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां

विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin B-12 Rich Natural Food) 

1- अंडा को सुपरफूड कहा जाता है. इससे शरीर में विटामिव B12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. रोजाना 2 अंडे खाने से विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरत की करीब 46 प्रतिशत मात्रा को पूरा किया जा सकता है. 

2- सोयाबीन में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं.

3- दही में विटामिन बी2, बी1 और बी12 पाया जाता है. आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में लो फैट दही शामिल कर सकते हैं.

4- ओट्स खाने से शरीर को फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं. ओट्स में विटामिन बी12 काफी होता है जो आपको हेल्दी रखता है. 

5- विटामिन बी12 के लिए आप डाइट में दूध जरूर शामिल करें. दूध में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है.

6- पनीर में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है. कॉटेज चीज़ में भी विटामिन बी पाया जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. 

7- खाने में आप ब्रोकली जरूर शामिल करें. इसमें विटामिन बी 12 के साथ फोलेट यानि फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है.

8- मांसाहारी लोगो को लिए विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए कई ऑप्शन हैं. आप डाइट में झींगा मछली शामिल कर सकते हैं. इसमें भरपूर विटामिन बी12 पाया जाता है. 

9- साल्स मछली में भी विटामिन बी-12 भरपूर होता है. हालांकि ये काफी मंहगी फिश होती है. 

10- इसके अलावा चिकन से भी आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं. चिकन में विटामिन बी-12 और विटामिन बी-9 होता है. इससे आप दैनिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं. 


Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां

विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण

1- त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती 
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना


Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारियां

  • विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण कम हो जाता है. जिससे आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं. 
  • विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियों में दर्द रहता है. इससे हड्डियों से संबंधित कमर और पीठ दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 
  • विटामिन बी12 की कमी से डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है. इसमें सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित होती है. इसके अलावा आपको कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.
  • विटामिन बी-12 की कमी से भूलने और भ्रम में रहने जैसी मानसिक बीमारी होने का खतरा भी होता है. 
  • विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका-तंत्र भी प्रभावित होता है. इससे तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है. 
  • विटामिन बी-12 की कमी से गर्भपात, शिशु के सही विकास और जन्म के दौरान होने वाली समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.
  • विटामिन बी-12 की कमी से महिलाओं को गर्भधारण करने में भी परेशानी होती है. 
  • विटामिन बी12 की कमी से स्किन संबंधी बीमारियां होने लगती हैं. आपको संक्रमण, बालों के झड़ने और नाखूनों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 
  • विटामिन बी 12 की कमी से पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे पाचन की समस्या, कब्ज और क्रॉन रोग भी हो सकता है.

    Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

    ये भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ओमेगा-3, जानिए ओमेगा-3 के प्राकृतिक स्रोत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget