एक्सप्लोरर

Viral Disease: डेंगू-कोविड दोनों ही फैल रहे हैं, कैसे पहचानेंगे, किस वायरस ने जकड़ लिया

कोविड और डेंगू दोनों ही वायरल डिसीज हैं. इन दिनों दोनों ही लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं. किसी को डेंगू हुआ है और किसी को कोविड, इसकी पहचान होना जरूरी है

Covid Treatment: कोविड एनवायरमेंट में मौजूद है. यह वायरस घातक बनने के लिए लगातार म्यूटेट कर रहा है. साइंटिस्ट व डॉक्टर इसके म्यूटेशन पर नजर बनाए हुए हैं. इस बात को लेकर भी टेंशन में हैं कि डेल्टा वेरिएंट की तरह कोविड का कोई म्यूटेशन खतरनाक न बन जाए. वहीं एक दूसरा वायरस भी इस समय दिल्ली समेत अन्य स्टेट में फैला हुआ है. मादा एडीज एजिप्टी के काटने की वजह से डेंगू रोग होता है. लेकिन लोगों के सामने दिक्कत यह है कि कोविड हुआ है या डेंगू. इसकी पहचान कैसे की जाए? किसी भी बीमारी को पहचानने के लिए उसके लक्षणों को ही देखा जाता है.

डेंगू और कोविड दोनों वायरल बीमारी हैं. दोनों के लक्षण कुछ कॉमन हैं, जैसे बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द और बदन दर्द शामिल हैं. वहीं कुछ अलग भी हैं.आइए जानते हैं कि कोविड या डेंगू होने पर इसकी पहचान कैसे करें,बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द और बदन दर्द. ऐसे में इनमें फर्क को कैसे समझा जा सकता है?

डेंगू के ये हैं लक्षण
अमेरिका सीडीसी के अनुसार, लगातार उल्टी आना, सांस लेने मे ंतकलीफ, कमजोरी, थकान, बैचेनी होना, लिवर के आकार का बढ़ जाना, प्लेटलेट का तेजी से घटना, बॉडी के किसी भी हिस्से से ब्लीडिंग होना डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं.

अब कोविड के लक्षण जानिए
कोविड के भी कई लक्षण डेंगू से अलग होते हैं. इनमें सांस लेने में परेशानी होना, लगातार सीने में दर्द, होठों या चेहरे का नीला पड़ना, घरघराहट की आवाज आना, भ्रम की स्थिति पैदा होना, सोने या जागने में दिक्कत होना आदि शामिल हैं. इसके अलावा भी कोविड के कई नए लक्षण विकसित हुए हैं. उन पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है.

कितने दिन में दिखते हैं लक्षण
किसी भी बीमारी के लक्षण उभरने का समय भी तय होता है. जैसे टाइफाइड के लक्षण विकसित होने में एक से 3 सप्ताह का समय लग जाता है. डेंगू से इन्फेक्टेड होने पर 3 से 10 दिन में मरीज के लक्षण दिख सकते हैं. वहीं कोविड के लक्षण दिखने में 14 दिन तक लग जाते हैं. 

कोविड और डेंगू के इलाज में क्या अंतर?
कोविड और डेंगू के लक्षण अलग अलग होते हैं. वहीं इसके इलाज में भी अंतर है. डेंगू होने पर प्लेटलेट घटती हैं. कई मरीज को प्लेट चढ़ाने की जरूरत होती है. प्लेट बढ़ने के साथ ही मरीज की हालत सुधरने लगती है. वहीं कोविड को इम्यून सिस्टम मजबूत कर भी हराया जा सकता है. इसे डॉक्टर की दवा, हेल्दी डाइट और कुछ बेसिक तौर तरीकों से मैनेज किया जा सकता है. डेंगू के इलाज में दवाओं की जरूरत पड़ती है. 

जांच से ही चलेगा पता
डेंगू और कोविड होने पर जांच में ही इनके होने की पुष्टि हो सकती है. डेंगू की किट से डेंगू पॉजिटिवहोने का पता चलता है. वहीं, कोविड होने की जानकारी भी किट जांच से हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Heart Attack: जरूर पहचान लें, हार्ट अटैक आने से 10 साल पहले हो जाती है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget