एक्सप्लोरर

HIV Vaccine: अब महिलाओं को नहीं होगा HIV इंफेक्शन होने का खतरा ! आ गई AIDS से बचाने की दवा, कीमत भी बेहद कम

इस इंजेक्शन की मदद से महिलाओं को एचआईवी के संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी.आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में महिलाओं पर इस इंजेक्शन का ट्रायल किया गया जो 100 फीसदी सफल रहा.

HIV INFECTION VACCINE: हाल ही में कराई गई एक स्टडी में कहा गया है कि महिलाओं को जानलेवा AIDS यानी HIV इंफेक्शन से बचाने के लिए साल में दो बार दिया जाने वाला इंजेक्शन अपने ट्रायल में 100 फीसदी सक्सेसफुल रहा है. यानी अब एचआईवी इंफेक्शन को इंजेक्शन के जरिए रोका जा सकेगा.

वैज्ञानिकों ने कहा कि साल में दो बार लगाए जाने वाले इस इंजेक्शन की मदद से महिलाओं को एचआईवी के संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में महिलाओं और किशोरियों के ऊपर इस इंजेक्शन का ट्रायल किया गया था जो 100 फीसदी सफल रहा.

HIV इन्फेक्शन को रोकने में 100 फीसदी असरदार है दवा    
साउथ अफ्रीका और युगांडा में 5 हजार से ज्यादा महिलाओं के ऊपर इस इंजेक्शन का ट्रायल किया गया था, जो बेहद सफल रहा.न्यू इंग्लैंड जर्नल में पब्लिश एक रिपोर्ट में इस दवा को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी गिलियड ने कहा है कि दवा का नाम लेनाकापाविर (lenacapavir) है और ये अपने तीसरे ट्रायल में पूरी तरह सफल साबित हुई है.

कंपनी ने कहा है कि वो HIV की इस दवा के इस्तेमाल की परमिशन लेने से पहले  पुरुषों पर हुए ट्रायल के परिणाम का इंतजार कर रही है. आपको बता दें कि दवा की सफलता मापने के लिए हुई स्टडी में करीब पांच हजार एचआईवी निगेटिव महिलाओं पर अध्ययन किया गया था. इस दवा के सेवन के बाद इनमें से एक भी महिला एचआईवी का शिकार नहीं हुई.

26 हफ्ते तक चली रिसर्च में ये आया सामने

26 हफ्तों तक चली इस रिसर्च में लेनाकापाविर की डोज लेने वाली एक भी महिला को इंफेक्शन नहीं हुआ जबकि दूसरे ग्रुप में, जिसमें महिलाओं को ये दवा नहीं दी गई थी, इंफेक्शन के केस सामने आए. इससे पहले एक अन्य स्टडी में महिलाओं के एक समूह को एचआईवी से बचाने वाली बचाव की गोलियां भी दी गई थीं, लेकिन इन गोलियों के सेवन के बावजूद 2% औरतें HIV का शिकार बन गईं. हालांकि अभी इस दवा को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की मंजूरी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसे जल्द मंजूरी मिलेगी और इसके जरिए एचआईवी इंफेक्शन को रोका जा सकेगा.

दवा की कीमत भी है बेहद कम 

लेनाकापाविर दवा का खर्च भी बेहद कम रखा जा रहा है. कंपनी का कहना है कि जल्द ही नई दवा की कीमत को महज चालीस डॉलर (3350 रुपए) तक लाने का टारगेट रखा गया है. इस वक्त  लेनाकापाविर (Lenacapavir) की डोज का खर्चा करीब 35 लाख रुपए है जो आम जनता के लिए काफी ज्यादा है.

कहा जा रहा है कि अगर ये दवा मंजूर हो जाती है तो बेहद कम कीमत पर महिलाएं एचआईवी के इंफेक्शन से बच सकेंगी. इस दवा को पुरुषों पर भी ट्रायल किया जा रहा है और अगर ये रिजल्ट भी सफल होता है तो दुनिया एड्स और एचआईवी की चपेट से बच सकेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: एक इंसान से दूसरे इंसान में इन चीजों से फैलता है डेंगू, भूलकर भी ना करें ये गलती

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget