एक्सप्लोरर

Vitamin B Complex: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के 8 प्रकार कौन से हैं? जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत

Types Of B Complex: दिमाग और शरीर को एक्टिव बनाने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बहुत जरूरी है. जानिए विटामिन बी के कितने प्रकार होते हैं और उनके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B Complex: दैनिक कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए शरीर को विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट्स आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. शरीर को एनर्जी देने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी हैं. अगर शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन्स में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी शामिल है. विटामिन बी 8 तरह के होते हैं. जिसमें विटामिन Vitamin B1, Vitamin B2, Vitamin B3, Vitamin B5,Vitamin B6, Vitamin B7, Vitamin B9 और Vitamin B12 शामिल हैं. ये सभी विटामिन आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. जानते हैं विटामिन बी शरीर के लिए क्यों हो जरूरी और इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B Complex: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के 8 प्रकार कौन से हैं? जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत

1- विटामिन B1 (थायमिन)- स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर को रोज 1 मिलीग्राम विटामिन बी1 की जरूरत होती है. विटामिन B1 शरीर में शुगर को कंट्रोल रखने और फैटी एसिड बनाने के लिए जरूरी है. दिमाग को हेल्दी रखने और न्यूरोटांसमीटर को ठीक बनाए रखने के लिए भी विटामिन बी1 जरूरी है. विटामिन बी1 के लिए आप खाने में दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल कर सकते हैं.

2- विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन)- एनर्जी बढ़ाने और शरीर में जरूरी एंजाइम बनाने में विटामिन B2 मदद करता है. विटामिन B2 आंखों को स्वस्थ रखने, तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी विटामिन बी2 मददगार है. शरीर में विटामिन बी2 की कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध, दही, पनीर और अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियों शामिल कर सकते हैं. 

Vitamin B Complex: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के 8 प्रकार कौन से हैं? जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत

3- विटामिन B3 (नायसिन)- पावरफुल एंटी एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है विटामिन बी3. ये शरीर में प्रोटीन, फैट और कार्ब्स को सही तरह से ग्रहण करने में मदद करता है. विटामिन बी3 से पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम भी हेल्दी रहता है. आप इसके लिए आहार में  गेहूं, मशरूम, मटर, अंडे, मछली, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. 

4- विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)- विटामिन बी5 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है. जो एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है. इससे आपका शरीर स्ट्रांग बनता है. विटामिन बी5 के लिए आप डाइट में मशरूम, अंडा, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली, एवोकैडो और रेड मीट शामिल करें. 

5- विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)- स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी6 बहुत जरूरी है. इससे आपकी ब्लड हेल्थ में सुधार होता है. विटामिन बी6 से लाल रक्त कोशिकाओं में सुधार और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद मिलती है. इससे इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी6 के लिए आप खाने में छोले,आलू, फिश अनाज, सोयाबीन खा सकते हैं.

Vitamin B Complex: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के 8 प्रकार कौन से हैं? जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत

6- विटामिन B7 (बायोटिन)- बायोटिन को विटामिन बी7 या बी8 भी कहते हैं. वजन घटाने में और फैट को ब्रेक करने में विटामिन बी7 मदद करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग बनता है. आप विटामिन बी7 के लिए मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खा सकते हैं. 

7- विटामिन B9 (फोलेट)- विटामिन बी9 जिसे फोलेट या फोलिक एसिड कहते हैं. प्रेग्नेंसी में शिशु के विकास और हेल्थ के लिए फोलिक एसिड जरूरी है. इसके अलावा बालों के झड़ने और कैंसर जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फोलिक एसिड मदद करता है. इसके प्राकृतिक स्रोत के तौर पर खाने में अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फलों को शामिल कर सकते हैं. 

Vitamin B Complex: विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के 8 प्रकार कौन से हैं? जानिए इनके प्राकृतिक स्रोत

8- विटामिन B12 (कोबालामिन)- शरीर को स्वस्थ रखने, सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को फिट रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी 12 से कोशिकाओं को एक्टिव बनाने में भी मदद मिलती है. विटामिन बी12 के प्राकृतिक स्रोत पनीर, दूध, मीट, दही, काजू, तिल, ब्रोकली, सी फूड और फिश हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:Vitamin Minerals: शरीर के लिए विटामिन A,B,C,D क्यों हैं जरूरी, कौन से मिनरल बनाते शरीर को मजबूत?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget