एक्सप्लोरर

Trauma Bond: पार्टनर करता है मेंटल 'टॉर्चर', मगर फिर भी आप करते हैं 'प्यार' तो हो जाएं सतर्क, ये है 'ट्रॉमा बॉन्ड' के संकेत

'ट्रॉमा बॉन्ड' जैसी स्थिति में आप काफी दुखी महसूस करते हैं. हो सकता है कि आपको अपका पार्टनर पसंद भी न हो, लेकिन उससे दूर होने का सोचकर भी आप खौफज़दा हो जाते हैं.

Trauma Bonding: 'ट्रॉमा बॉन्ड' एक अनहेल्दी रिलेशनशिप की निशानी है. किसी भी रिलेशनशिप में जब यह स्थिति आती है, तब इंसान मजबूरन दर्द, चिंता और दुर्व्यवहार सहने के चक्र में फंसकर रह जाता है. आप अपने साथी को प्यार भी करते हैं और उनकी कुछ बातें आपको बेहद तकलीफ भी देती हैं, लेकिन आप उनसे इस डर से कुछ कह नहीं पाते कि कहीं आपको उनसे दूर न होना पड़ जाए. ऐसा उन रिलेशनशिप्स में ज्यादा होता है, जिनमें एक पार्टनर तो बेहद सीरियस होता है, मगर दूसरा नहीं होता. 

'ट्रॉमा बॉन्ड' जैसी स्थिति में आप काफी दुखी महसूस करते हैं. हो सकता है कि आपको अपका पार्टनर पसंद भी न हो, लेकिन उससे दूर होने का सोचकर भी आप खौफज़दा हो जाते हैं. जब आप उन्हें छोड़ने का विचार करते हैं तो आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंतित महसूस करने लगते हैं. आप उन पर भरोसा करना तब भी जारी रखते हैं, जब आपका भरोसा डगमगा रहा होता है. आप उनको खोने के डर से उनकी सारी बातों पर रज़ामंद हो जाते हैं. उनके द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को भी नजरअंदाज़ करने की कोशिश करते हैं. ये सारी बातें 'ट्रॉमा बॉन्ड' की पहचान है. 

ट्रामा बॉन्ड की स्थिति एक खतरनाक स्थिति होती है. हमारे साथ गलत हो रहा होता है, फिर भी हम रिलेशनशिप से बाहर आने की सोच तक नहीं पाते. एक ट्रॉमा बॉन्ड के संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है और इससे बाहर निकलना भी, क्योंकि इसके कई बार गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं ट्रॉमा बॉन्ड से हम कैसे बाहर निकल सकते हैं. 

ट्रॉमा बॉन्ड से बाहर निकलने के उपाय

अपने वर्तमान पर ध्यान दें: आप कभी यह न सोचे कि आपका पार्टनर अगर आपको सॉरी कह रहा है तो वह बदल जाएगा और आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा.  इस बात को स्वीकार करने की कोशिश करें कि आपके साथ वर्तमान में क्या हो रहा है. वर्तमान की स्थिति पर विचार करें और फिर कोई फैसला करें.

सबूतों पर ध्यान दें: अगर आपका पार्टनर आपको गाली देता और मारपीट करता है या जरूरत पड़ने पर आपकी मदद नहीं करता, लेकिन फिर भी आप उनसे प्यार करते हैं तो सावधान हो जाएं और ऐसे रिश्ते से तुरंत बाहर निकल जाएं. क्योंकि ये सब कभी खत्म नहीं होने वाला. आप उन बातों को इग्नोर न करें जो आप स्पष्ट अपने सामने होते हुए देख रहे हैं. 

खुद से बातचीत कर निष्कर्ष निकलें: कई बार हम खुद से बातचीत करके भी कई सवालों के जवाब खोज लेते हैं. क्योंकि अपनी स्थिति को हम बाकियों से बेहतर जानते होते हैं. इसलिए ऐसी स्थिति में खुद से बात करें और निष्कर्ष निकालें.

ये भी पढ़ें: Relationship Advice: आपका पार्टनर आपको कर रहा है 'इग्नोर'? नहीं दे रहा रिप्लाई? ये टिप्स जरूर अपनाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget