एक्सप्लोरर

Holi 2023: होली पर पकवान ज्यादा खाने से पेट खराब हो गया है? तो फटाफट कर लें ये 5 उपाय

Home Remedies To Get Rid Of Indigestion: होली में खूब तेल मसाले वाले पकवान खा लेने से पेट खराब हो गया है तो आप ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं, इससे आपकी समस्याएं दूर हो सकती है

Home Remedies To Get Rid Of Indigestion: होली का मौका ही ऐसा होता है जब चार दोस्त और रिश्तेदार एक जगह होते हैं तो महफिल जम जाती है. ऐसे में खाने का मजा और 2 गुना हो जाता है. गुजिया पकोड़े पापड़ दही बड़े का स्वाद हम जमकर लेते हैं. हालांकि, ज्यादा ऑइली फूड खाने की वजह से अक्सर लोगों का पेट खराब हो जाता है. इसके कारण आज दस्त पेट में दर्द गैस एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपने भी ज्यादा खा लिया है और इस तरह की किसी भी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.

अदरक की चाय पिएं- आप चाहे तो अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में अदरक काफी कारगर साबित हो सकता है. इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट में दर्द गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं. अगर आपने बहुत ज्यादा खा लिया है और इस वजह से अपच और पेट में दर्द हो रहा है, तो अदरक की चाय पी लें, इससे पेट को आराम मिलेगा. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में अदरक को डालकर उबाल लें और छान लें... दो तीन बार इसे दिन में पिएं.

अजवाइन की चाय- गैस और बदहजमी दूर करने के लिए अजवाइन को पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें फिर इसे छानकर पी लें.

हींग- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए हींग भी बहुत तेजी से काम करता है. पेट में दर्द है एसिडिटी होने पर आप हींग का सेवन कर सकते हैं.इसके लिए आधा चम्मच हींग को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं, इससे आपका पाचन दुरुस्त हो जाएगा.

केले का सेवन करें-ओवरईटिंग की वजह से अगर आप लूज मोशन के शिकार हो गए हैं तो आप केले का सेवन कर सकते हैं. केले में पैक्टिन होता है जो मल को बांधने का काम करता है. आप दिन भर में अनाज ना खाएं लेकिन दो से तीन केले खा सकते हैं.

दही-ज्यादा उल्टा सीधा तेल मसाला खाने से कई बार पेट में इंफेक्शन हो जाता है ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं. इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, अगर आपका पेट खराब हो गया है तो दिन में दो से तीन बार ठंडे दही का सेवन कीजिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget