एक्सप्लोरर

Aerophobia: आखिर क्या है एयरोफोबिया, जिससे बॉलीवुड का 'टाइगर' भी खाता है खौफ?

आपको बता दें फ्लाइंग से होने वाले इस डर को एयरोफोबिया कहा जाता है. आखिर क्या होता है एयरोफोबिया, क्या हैं इसके सिंप्टम्स और कैसे इससे बचाव कर सकते हैं चलिए जानते हैं.

What Is Aerophobia: बॉलीवुड में एक्शन का मतलब होता है ढेर सारे स्टंट्स, और बॉलीवुड में कई एक्शन हीरो हैं जो अपने स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. उन में अक्षय कुमार से लेकर जॉन अब्राहम और टाइगर श्रॉफ तक का नाम शामिल है. आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ भले ही स्टंट करने से न डरते हों, लेकिन उन्हें उड़ने से डर लगता है.

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक्सेप्ट किया कि  उन्हें फ्लाइंग से डर लगता है. आपको बता दें फ्लाइंग से होने वाले इस डर को एयरोफोबिया कहा जाता है. आखिर क्या होता है एयरोफोबिया, क्या हैं इसके सिंप्टम्स और कैसे इससे बचाव कर सकते हैं चलिए जानते हैं.

एयरोफोबिया क्या है ?

किसी भी चीज से लगने वाले भय या खौफ को फोबिया कहा जाता है. जिस तरह पानी के डर को एक्वाफोबिया कहते हैं और ऊंचाई के डर को एक्रोफोबिया कहा जाता है, ठीक उसी तरह कुछ लोगों को उड़ने से डर महसूस होता है जिसे एयरोफोबिया कहा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग उड़ने के डर का सामना करते हैं. इनमें से कुछ लोग उड़ान भरने से बचते हैं और फ़्लाइंग में असहज महसूस करते हैं. उन्हें पैनिक अटैक आ सकता है और वे परेशान या तनावग्रस्त हो सकते हैं. एयरोफोबिया के पीछे का कारण अशांति, लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान डर या प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की कहानियां सुनना हो सकता है.

एयरोफोबिया में कैसा होता है महसूस?

फ्लाइट में छोटी जगह से परेशान हो जाना और खुद को फंसा हुआ महसूस करना अमूमन एयरोफोबिया में होता है, क्योंकि उन्हें आमतौर पर क्लॉस्ट्रोफोबिया भी होता है.  एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों को पहले से ही ऊंचाई से डर लगता है या एक्रोफोबिया होता है वो अक्सर एयरोफोबिया से भी पीड़ित होते हैं.

एयरोफोबिया के लक्षण 

एयरोफोबिया में उल्टी, चक्कर आना, पसीना आना, पेट में तकलीफ, सांस लेने में तकलीफ, चिड़चिड़ापन, इरिटेशन, कन्फ्यूज़न, फ्रस्ट्रेशन, नर्वस ब्रेकडाउन और दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

डर पर कैसे पाएं काबू 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति को कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी लेनी चाहिए, जिसके जरिए वो अपने डर को काबू कर सकते हैं. इसके अलावा ऐसे लोगों को हवाई उड़ान के दौरान दिमाग को किसी न किसी काम में डाइवर्ट करना चाहिए. ट्रैवल के दौरान पढ़ने, आराम करने या फिर फिल्म देखने की कोशिश करना चाहिए. दिमाग को डाइवर्ट करने से आप स्ट्रेस और एंजायटी से छुटकारा पा सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Abdominal Cancer Day 2024: पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 Signs, नज़र आते ही दौड़ते हुए जाएं डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget